FIFA विश्व कप 2026 का तूफानी आगाज, कैटी पेरी से शकीरा तक; इन सितारों ने मंच पर मचाया धमाल
FIFA विश्व कप 2026 का लॉस एंजिल्स में बेहद शानदार और रंगारंग आगाज हो चुका है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में ग्लोबल पॉप स्टार कैटी पेरी ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से पूरे स्टेडियम में धूम मचा दी। इस खास मौके पर वो मशहूर डिजाइनर स्टेला मैककार्टनी की चमचमाती चांदी जैसी (सिल्वर) ड्रेस पहनकर मंच पर उतरीं और अपने सुपरहिट गाने 'वंडर' पर एक बेहद शानदार प्रस्तुति दी। समारोह के अंतरराष्ट्रीय माहौल को और भी खुशनुमा बनाने के लिए मशहूर वैश्विक कलाकार टीला और अनिथा ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जिसने इस खेल महाकुंभ के शुरुआती जोश को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।
मेजबान देशों ने किए सितारों से सजे उद्घाटन समारोह
इस साल का वर्ल्ड कप अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा मिलकर आयोजित कर रहे हैं। तीनों ही मेजबान देशों ने अपने-अपने उद्घाटन समारोह को सितारों से सजाकर खास बना दिया। 11 जून को को मेक्सिको सिटी में शकीरा ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, वहीं 12 जून दोपहर में कनाडा में एलनिस मोरइसेत और माइकल बुबले ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन सभी आयोजनों से ठीक पहले केटी पेरी ने ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ रेड कार्पेट पर आकर खूब सुर्खियां बटोरीं।