LOADING...
कैटरीना कैफ की जल्द होगी वापसी? इस सीक्वल फिल्म के लिए बातचीत जारी
कैटरीना कैफ की सीक्वल के लिए बातचीत जारी

कैटरीना कैफ की जल्द होगी वापसी? इस सीक्वल फिल्म के लिए बातचीत जारी

Jun 12, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपना पूरा वक्त परिवार के साथ गुजार रही हैं। खासतौर पर नवंबर, 2025 में बेटे विहान की मां बनने के बाद से उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना रखी है। हालांकि, खबरों की दुनिया में उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, कैटरीना एक सीक्वल फिल्म के लिए बातचीत कर रही हैं, जो उनकी वापसी का प्रतीक होगी। परियोजना से जुड़े अन्य विवरण गुप्त रखे गए हैं।

सीक्वल

क्या बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं कैटरीना?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना को सीक्वल फिल्म में लेने का विचार किया जा रहा है। यह तब्बू की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी बार' (2001) का सीक्वल है, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। खबरों के अनुसार, 'चांदनी बार 2' का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं और फिलहाल इसकी कास्ट फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीक्वल में कैटरीना और तब्बू साथ में नजर आ सकती हैं।

बातचीत

निर्माता कैटरीना को फिल्म में शामिल करने की सोच रहे

निर्माताओं ने 'चांदनी बार 2' के लिए अंतिम कलाकारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि कैटरीना को इसमें लिया जा सकता है। फिलहाल बातचीत का दाैर चालू है। सूत्रों की मानें तो, सीक्वल उसी तरह के परिवेश को दर्शाएगा और मुंबई के निचले तबके की कहानियों को लाएगा। निर्माता मूल फिल्म के प्रभाव और तीव्रता को बरकरार रखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि परियोजना की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

Advertisement