Loading...
प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने पहना महारानी एलिजाबेथ का बेशकीमती हार, जानें कीमत
केट मिडलटन ने पहना महारानी एलिजाबेथ का शाही हार

प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने पहना महारानी एलिजाबेथ का बेशकीमती हार, जानें कीमत

Nov 18, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

केट मिडलटन अपने पति प्रिंस विलियम के साथ 'अर्थशॉट प्राइज' अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची हैं। इस खास मौके पर उन्होंने भारतीय डिजाइनर महिमा महाजन की तैयार की हुई मरून रंग की अनारकली पहनी, जिस पर बेहद खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। उनके इस शाही लुक में भारतीय कारीगरी की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही, केट ने महारानी एलिजाबेथ के संग्रह से एक खास आभूषण पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

लुक

केट के लुक में क्या था खास?

केट के आभूषणों में हरे रंग के खूबसूरत पन्ने जड़े थे, जो उनके अनारकली लुक पर शानदार लग रहे थे। इस सेट को 'एलिजाबेथ्स एमराल्ड टैसल सूट' कहा जाता है, जिसमें एक हार, झुमके और अंगूठी शामिल हैं।

इन सभी आभूषणों में पन्नों के साथ खूबसूरत डिजाइन बनाए गए हैं। खास बात यह है कि केट ने पहली बार यह हार पहना, जबकि इन झुमकों को वह 2022 में प्रिंस विलियम के साथ कैरेबियाई दौरे पर भी पहन चुकी हैं।

कीमत

कितने का है केट का हार?

इस सेट में लगे रत्न दिवंगत महारानी एलिजाबेथ अक्सर पहना करती थीं। उन्होंने इसे आखिरी बार मई 2011 में पहना था, जब उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की मेजबानी की थी।

कई परतों वाली चेन और नीचे लटकते हरे पन्नों से सजे इस हार को महारानी ने पहली बार 1986 में लंदन के क्लैरिजेज में आयोजित पार्टी में पहना था।

ज्वेलरी विशेषज्ञ नीलेश राखोलिया के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

ADVERTISEMENT

योजना

केट-प्रिंस कितने दिन के लिए आए भारत?

2022 में बोस्टन की यात्रा के बाद यह प्रिंस और केट की पहली विदेश यात्रा है। कैंसर के इलाज के बाद दोनों पहली बार 3 दिवसीय विदेशी दौरे पर भारत आए हैं।

उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित 'अर्थशॉट प्राइज' समारोह में शामिल होना था।

इस खास कार्यक्रम में आलिया भट्ट और सोनम कपूर समेत मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENT