Loading...
करण जौहर ने किया 'कालिया' का ऐलान, कार्तिक आर्यन हीरो के साथ पहली बार बनेंगे निर्माता
करण जौहर और कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'कालिया'

करण जौहर ने किया 'कालिया' का ऐलान, कार्तिक आर्यन हीरो के साथ पहली बार बनेंगे निर्माता

लेखन सयाली
Nov 22, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। वो मशहूर निर्देशक और निर्माता करण जौहर के अगले धर्मा हीरो बनने वाले हैं। करण ने कार्तिक के जन्मदिन पर अपनी अगली थ्रिलर फिल्म 'कालिया' की घोषणा की है, जो एक पौराणिक राक्षस की लोककथा से प्रेरित होगी। 5 मई, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये फिल्म बतौर निर्माता कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म भी होगी।

कालिया

कार्तिक का डबल धमाका

'कालिया' का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे, जो 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी चर्चित सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

ये फिल्म कार्तिक के डोपामाइन स्टूडियोज और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का संयुक्त प्रोजेक्ट है। दोनों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की।

टीजर के साथ लिखा, 'श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था, हम इंसानों ने इसे वापस बुला लिया।' फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं से प्रेरित होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पहली झलक

ADVERTISEMENT