NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें
    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें

    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2022, 07:04 am 1 मिनट में पढ़ें
    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें
    कार्तिक आर्यन से जुड़ीं अनसुनी बातें (तस्वीर- इंस्टा/kartikaaryan)

    कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन चमकते सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाई है। वह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां बॉलीवुड का हर बड़ा निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने की हसरत रखता है। क्या आप जानते हैं कार्तिक मुंबई इंजीनियर बनने आए थे। आज यानी 22 नवंबर को कार्तिक अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें।

    ग्वालियर से मुंबई चले आए कार्तिक

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे कार्तिक इंजीनियरिंग करने मुंबई आए थे। इसके पीछे कारण यही था कि वह एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने इस सपने के बारे में घरवालों को नहीं बताया था। दरअसल, जब कार्तिक अपने दोस्तों को इस बारे में बताते थे तो वे उनका मजाक उड़ाते थे, इसलिए कार्तिक ने BTech की पढ़ाई का बहाना लेकर नवी मुंबई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया ताकि कॉलेज के साथ-साथ ऑडिशन भी देते रहें।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विक्की कौशल एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। सोनू सूद और आर माधवन ने एक्टिंग करने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रितेश देशमुख और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर बनने की तैयारी में थे।

    घरवालों को नहीं लगी भनक

    कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्होंने फेसबुक और गूगल में ऑडिशन ढूंढना शुरू कर दिया था। वह मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में अपनी क्लास छोड़ दो घंटे का सफर तय कर ऑडिशन देने जाते थे। कार्तिक ने फिल्म मिलने और ऑडिशन की बात तब तक अपने घरवालों से छिपाए रखी, जब तक उनकी फिल्म की रिलीज पक्की नहीं हो गई। इसके बाद उन्होंने माता-पिता के सामने एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की।

    कई बार झेला रिजेक्शन

    कार्तिक ने न जाने कितनी बार ऑडिशन दिया। वह हर बार किसी न किसी वजह से रिजेक्ट हो जाते थे। उन्हें यह तक सुनने को मिलता था कि अगर एक्टर बन गया तो मैं नाम बदल दूंगा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, क्योंकि एक्टर बनने का जुनून सिर पर सवार था। संघर्ष के दिनों में कार्तिक 12 लोगों के साथ एक फ्लैट में रहा करते थे। तीन साल ऑडिशन देने के बाद उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' मिली।

    लेखक भी हैं कार्तिक

    आप शायद ही इस बात से वाकिफ होंगे कि कार्तिक एक अच्छे लेखक भी हैं। वह शुरू से ही लिखने के शौकीन रहे हैं। समय मिलते ही कार्तिक कविताएं और कहानियां लिखते रहते हैं। उन्होंने अपनी लिखी एक कहानी को फिल्म की शक्ल देने की बात भी कही है और उस फिल्म से कार्तिक बतौर निर्देशक जुड़ना चाहते हैं। कार्तिक फुटबॉल और टेनिस बहुत अच्छा खेलते हैं और ये दोनों ही खेल उन्हें बेहद पसंद हैं।

    बचपन में खो गए थे कार्तिक

    कार्तिक जब चार साल के थे तो वह दिल्ली के करोल बाग मार्केट में अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे, जिसके बाद उनके माता-पिता ने पुलिस की मदद ली और करीब चार घंटे बाद वह उन्हें मिले। बता दें कि कार्तिक ने जिस दिन फिल्म 'प्यार का पंचनामा' साइन की थी, उसी दिन घर लौटते समय उनका ऑटो पलट गया और उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उनकी फिल्म कुछ महीनों के लिए टल गई।

    16 की उम्र कार्तिक की पहली गर्लफ्रेंड

    कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वी 10वीं क्लास में थे तो उन्होंने पहली बार गर्लफ्रेंड बनाई थी। उस समय उनकी उम्र 16 साल थी। वह उससे वैलेंटाइन डे वाले दिन रेस्तरां में मिलते थे, लेकिन उस समय उन्हें घरवालों का काफी डर सताता था कि कहीं कोई देख न ले। कार्तिक ने एक बार यह खुलासा भी किया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि वह एक्टर बनना चाहते थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मध्य प्रदेश
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व पार्षद ने परिवार समेत की आत्महत्या आत्महत्या
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान पद्मश्री
    मध्य प्रदेश: मॉर्चरी में रखे शवों की आंखें मिलीं गायब, चूहों पर कुतरने का शक मानव तस्करी
    इंदौर: अन्य पत्नियों का पता चलने पर शख्स ने चौथी पत्नी को दिया तीन तलाक मुस्लिम

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट
    'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात अली फजल
    शाहरुख खान 1 फरवरी से फिर शुरू करेंगे 'जवान' की शूटिंग, सान्या मल्होत्रा भी होंगी शामिल शाहरुख खान
    'रातां लांबियां' के लिए मशहूर गायक असीस कौर और गोल्डी सोहेल ने की सगाई, देखें तस्वीर संगीत इंडस्ट्री

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023