Page Loader
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'सुन सजनी' रिलीज 
'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'सुन सजनी' रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'सुन सजनी' रिलीज 

Jun 21, 2023
03:00 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' 2023 बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है। यह कार्तिक-कियारा की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी जोड़ी 'भूल भुलैया 2' में बन चुकी है। अब निर्माताओं ने बुधवार को 'सत्यप्रेम की कथा' का चौथा गाना 'सुन सजनी' जारी कर दिया है, जिसमें कियारा, कार्तिक के साथ जबरदस्त गरबा करती नजर आ रही हैं। इसको मीत ब्रदर्स, परंपरा टंडन और पीयूष मेहरोलिया ने गाया है।

सत्यप्रेम की कथा

29 जून को रिलीज होगी फिल्म 

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर 'सुन सजनी' साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं तो नाचूंगा। आज से गरबा मचेगा। सुन सजनी के साथ साल की सबसे बड़ी प्रेम कथा का जश्न मनाएं।' 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वंस द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव भी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो