कार्तिक सुब्बाराज और कीर्ति सुरेश की 'डोरोथी' का ट्रेलर रिलीज, TIFF 2026 में कर चुकी कमाल
कार्तिक सुब्बाराज और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘डोरोथी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऐसी कहानी की झलक मिलती है, जहां बचपन के दोस्त आगे चलकर एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म में सनंत और ऋषिकांत भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी मुश्किल हालात में दोस्ती और वफादारी के रिश्ते को दिखाती है। ‘डोरोथी’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'डोरोथी' का TIFF में हुआ प्रीमियर
‘डोरोथी’ का वर्ल्ड प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ। पिछले 10 साल में ये पहली तमिल फीचर फिल्म है, जिसका प्रीमियर TIFF में हुआ है। फिल्म का ओरिजनल म्यूजिक और गाने इलैयाराजा ने तैयार किए हैं। हाल ही में चेन्नई में फिल्म के 18 गानों वाले साउंडट्रैक को लाइव पेश किया गया। ज्योति देशपांडे, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धम्मम फिल्म्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।