कार्थी ने मोनिका बेलुची से की मालविका मोहनन की तुलना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
‘सरदार 2’ के एक प्रोमो इवेंट में एक्टर कार्थी ने अपनी को-स्टार मालविका मोहनन की तुलना हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेलुची से मजाकिया अंदाज में की। उन्होंने फिल्म में मालविका के सादे लुक को लेकर भी हल्की-फुल्की टिप्पणी की। कार्थी ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, लेकिन उनके कमेंट में मालविका के लुक और खूबसूरती पर ज्यादा जोर नजर आया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी आलोचना की।
मालविका की खूबसूरती पर कमेंट कर फंसे कार्थी
कार्थी की इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने मालविका मोहनन को सिर्फ उनकी खूबसूरती तक सीमित कर दिया, वहीं कुछ यूजर्स ने कार्थी का बचाव किया और कहा कि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी। साथ ही उन्होंने मालविका के अभिनय की तारीफ भी की थी। इस चर्चा के बीच ‘सरदार 2’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। फिल्म में कार्थी के साथ मालविका मोहनन, एसजे सूर्या और राजिशा विजयन नजर आएंगे।