Loading...
जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने दिखाई बेटे की एक झलक, पोस्ट में बताया क्या दिया नाम
करिश्मा तन्ना ने अपने बेटे का नाम बताया

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने दिखाई बेटे की एक झलक, पोस्ट में बताया क्या दिया नाम

Sep 04, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां बनी थीं। उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका ऐलान एक पोस्ट के जरिए किया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, अभिनेत्री ने अपने बेटे की एक झलक दिखाकर उसके नाम से पर्दा उठाया है। साथ में उसका मतलब भी बताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के आते ही फैंस और सितारे इस जोड़े को बधाई देकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

नाम

करिश्मा ने बेटे को अपना और पति, दोनों का दिया सरनेम

करिश्मा और वरुण ने अपनी संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे की एक झलक दिखाई है, जिसमें उन्होंने उसके नन्हे हाथ को अपनी हथेली से थामा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम अपने प्यारे से बच्चे का परिचय कराते हैं...।'

दोनों ने बेटे को 'वेद तन्ना बंगेरा' नाम दिया है, जिसका मतलब 'पवित्र ज्ञान' है। बुद्धि या वेदों का प्रकाश। यह एक संस्कृत नाम है, जो 'वेद' शब्द से लिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT