Loading...
शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 'किंग' में मिलेगा खास तोहफा
शाहरुख खान की 'किंग' में दिखेंगी करीना कपूर

शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 'किंग' में मिलेगा खास तोहफा

Oct 06, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और करीना कपूर ने 'अशोका' और 'रा.वन' समेत कई फिल्मों में काम किया है। लंबे समय के बाद यह जोड़ी फिर एक साथ धमाल मचाती हुई नजर आएगी। दर्शकों का यह अवसर अभिनेता की आगामी फिल्म 'किंग' देगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक गाने 'डैडी कूल' में करीना को थिरकते हुए देखा जाएगा। उनके साथ शाहरुख भी इस गाने का हिस्सा बनेंगे जो फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक होने की उम्मीद है।

शूटिंग

दक्षिण अफ्रीका में गाने की शूटिंग करेंगे दोनों सितारे

पिंकविला के मुताबिक, करीना और शाहरुख इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में 'डैडी कूल' गाने की शूटिंग करेंगे। अभिनेत्री ने इस भव्य पैमाने पर आयोजित होने वाली शूटिंग के लिए करीब 5 दिन का समय दिया है।

सूत्र ने कहा, "डैडी कूल को एक बेहद खास गाने के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें शाहरुख खान और करीना एक ऐसे अंदाज में साथ नजर आएंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।"

उम्मीद

करीना और शाहरुख का दिखेगा बिल्कुल नया अवतार

रिपोर्ट के अनुसार, गाने में एक भारतीय कलाकार और एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार साथ नजर आएंगे, और इस सहयोग को साल के सबसे बड़े गानों में से एक माना जा रहा है।

इसका संगीत सचिन-जिगर ने मिलकर तैयार किया है। इसमें करीना और शाहरुख का बिल्कुल अलग अवतार दिखेगा। उनकी जोड़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे हैं।

ADVERTISEMENT