कॉस्मेटिक सर्जरी के खिलाफ खुलकर बोलीं करीना कपूर, कहा- 18 साल का दिखना जरूरी नहीं
क्या है खबर?
सिनेमा जगत में जवां दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराना कोई आम बात नहीं है। हालांकि, करीना कपूर इन चीजों से इत्तेफाक नहीं रखतीं और उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बोटॉक्स के बहुत खिलाफ हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने 'मोजो स्टोरी' के लिए बरखा दत्त से बातचीत में यह खुलासा किया। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से उम्र बढ़ने का समर्थन किया और कहा कि हमेशा 18 साल का दिखना जरूरी नहीं। करीना ने नेचुरल एजिंग को अपनाने पर जोर दिया।
राय
करीना ने 40 की उम्र में जवां रहने की सोच बताई
अभिनेत्री ने कहा, "मैं बोटॉक्स के बहुत खिलाफ हूं, जिसके बारे में मैं बहुत, बहुत ईमानदार रही हूं। मैं अच्छे तरीके से सेल्फ-प्रिजर्वेशन के पक्ष में हूं। जिसका मतलब है हेल्दी रहना, अच्छा महसूस करना, नेचुरल थेरेपी। सेल्फ-प्रिजर्वेशन का मतलब है अपने टैलेंट को बचाना, क्योंकि वही मेरा हथियार है। परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाना, सेट पर रहने के अलावा अलग-अलग चीजें करना भी सेल्फ-प्रिजर्वेशन का एक तरीका है। सुई लगवाने और चाकू के नीचे जाने के बजाय।"
खुशी
अपनी 40 की उम्र का आनंद ले रहीं करीना
करीना ने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए आगे कहा, "यह बहुत बुरा है कि जवान लड़कियां 18 या 20 साल से आगे नहीं देखना चाहतीं। मैं अपनी 40वीं में सबसे अच्छा समय बिता रही हूं। मैंने कभी इतना अच्छा महसूस नहीं किया या इतना अच्छा बर्ताव भी नहीं किया।"
काम के मोर्चे पर, करीना को आखिरी बार मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में देखा गया था। इसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में शामिल थे।