Loading...
करीना कपूर की इन 5 फिल्मों का पहले ही दिन निकला दम, जुटा पाईं बस कौड़ियां
पहले ही दिन लाखों में सिमटी करीना कपूर की ये फिल्में

करीना कपूर की इन 5 फिल्मों का पहले ही दिन निकला दम, जुटा पाईं बस कौड़ियां

Sep 20, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार करीना कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'दायरा' बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 90 लाख से 1 करोड़ के बीच ही कमाई की, जिससे करीना के खाते में एक और सुस्त ओपनिंग दर्ज हो गई। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब करीना की किसी फिल्म ने इतनी ठंडी शुरुआत की हो। उनकी कई फिल्में रहीं, जिनकी पहले दिन की कमाई लाखों में ही सिमट कर रह गई।

#1

'चमेली'

साल 2004 में आई फिल्म 'चमेली' करीना के करियर का बड़ा मोड़ मानी जाती है। इसमें उन्होंने एक वेश्या का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था, जिसके लिए उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

हालांकि फिल्म की गंभीर और लीक से हटकर कहानी को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 44 लाख रुपये की कमाई की थी।

फिल्म में करीना के साथ अभिनेता राहुल बोस नजर आए थे।

#2

'जीना सिर्फ मेरे लिए'

फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' में करीना और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

फिल्म का निर्देशन तलत जानी ने किया था। फिल्म की कहानी बचपन के 2 दोस्तों के अलग होने और फिर बड़े होकर दोबारा मिलने के इर्द-गिर्द घूमती है। समीक्षकों ने इसकी पटकथा को कमजोर बताया था।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी खराब प्रदर्शन किया और इसे फ्लॉप घोषित किया गया। फिल्म ने पहले दिन करीब 66 लाख रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

#3

'खुशी'

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'खुशी' में करीना के साथ फरदीन खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एसजे सूर्या के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक-ड्रामा फिल्म अलग-अलग मिजाज और पृष्ठभूमि के 2 किरदारों की लव स्टोरी पर आधारित थी।

फिल्म के गानों और करीना-फरदीन की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फ्लॉप साबित हुई। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 74 लाख का ही कारोबार कर सकी थी।

ADVERTISEMENT

#4 और #5

'मुझे कुछ कहना है' और 'तलाश: द हंट बिगिन्स'

करीना की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में 'मुझे कुछ कहना है' और 'तलाश: द हंट बिगिन्स' भी शामिल हैं।

'मुझे कुछ कहना है' में करीना और तुषार कपूर नजर आए थे। फिल्म ने पहले दिन करीब 81 लाख रुपये कमाए थे।

उधर 'तलाश: द हंट बिगिन्स' में करीना के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे और फिल्म पहले दिन महज 95 लाख बटोर पाई थी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर औसत से कमजोर प्रतिक्रिया मिली।

ADVERTISEMENT