करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ तीसरे बच्चे पर दिया जवाब, जानिए क्या कहा
मनोरंजन
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मजाकिया अंदाज में साफ कर दिया है कि वो सैफ अली खान के साथ अब और बच्चे नहीं चाहतीं। हाल ही में दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में नजर आए। शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने सैफ की खिंचाई करते हुए कहा कि ये उनकी किस्मत है कि हर दशक में उनका एक बच्चा होता है। इस पर करीना ने मजाक में कहा, "हां, हम एक नए दशक में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन मेरे साथ नहीं।" उनके इस जवाब पर सभी हंस पड़े।"
4 बच्चों के पिता हैं सैफ
बता दें कि करीना और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। सैफ की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। इस शादी से भी उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।