करीना कपूर ने करियर में पहली बार मिलाया इस महिला निर्देशक से हाथ, लेकर आ रहे 90 के दशक का ड्रामा
अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक आरती कदव की एक नई फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। आरती कदव अपनी अनोखी और हटकर कहानियों के निर्देशन के लिए जानी जाती हैं।
ये फिल्म 1990 के दशक के बैकड्रॉप पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग इसी साल सितंबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। करीना कपूर और आरती कदव पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रही हैं। इस नई जोड़ी को एक साथ आते देख फैंस और सिनेमाप्रेमी यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि ये दोनों मिलकर बड़े पर्दे पर क्या नया कमाल दिखाती हैं।
'मिसेज' के बाद फिर साथ आए आरती कदव और हरमन बावेजा
इस प्रोजेक्ट से निर्देशक आरती कदव और निर्माता हरमन बावेजा की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'मिसेज' में काम किया था।
ये फिल्म करीना कपूर खान के हालिया दमदार और संजीदा रोल्स ('द बकिंघम मर्डर्स', 'सिंघम अगेन') से काफी मेल खाती है। हालांकि, अभी करीना के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वो आरती कदव के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। करीना, आरती को हिंदी सिनेमा की एक अलग और खास पहचान मानती हैं। जल्द ही फिल्म से जुड़े और जानकारियां सामने आएंगी।