Loading...
इन सुपरहिट फिल्मों को करीना कपूर ने कर दिया था इनकार, जानें क्यों कहा था 'नहीं'
करीना कपूर खान ने ठुकराए थे ये बड़े ऑफर

इन सुपरहिट फिल्मों को करीना कपूर ने कर दिया था इनकार, जानें क्यों कहा था 'नहीं'

Sep 21, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज 46 साल की हो गई हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार और यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, करीना ने अपने करियर के दौरान कई चर्चित और बड़ी हिट फिल्मों के ऑफर भी ठुकराए हैं। इसके पीछे अलग-अलग वजहें रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, उन्होंने किन फिल्मों को क्यों रिजेक्ट किया।

#1 & #2

'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हम दिल दे चुके सनम'

फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माताओं ने सबसे पहले करीना को इस फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन उस समय करीना फिल्म 'तलाश' की शूटिंग कर रही थीं। इस वजह से उन्होंने इसके ऑफर को इनकार कर दिया था।

करीना को सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का ऑफर मिला था। हालांकि, करीना को इसकी कहानी पसंद नहीं आई। इस वजह से उन्होंने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया।

#3 & #4

'​कहो ना प्यार है' और '​गोलियों की रासलीला राम-लीला'

फिल्म 'कहो ना प्यार है' में निर्माता ऋतिक रोशन के साथ करीना को लेना चाहते थे। उन्होंने फिल्म के लिए हां भी कर दिया था, लेकिन फिर राकेश रोशन के साथ विवाद की वजह से उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया।

फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' सबसे पहले करीना को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पसंद नहीं आई थी। इस वजह से उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'​कल हो ना हो' और 'क्वीन'

फिल्म 'कल हो ना हो' में पहले करीना को मुख्य भूमिका का ऑफर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान के बराबर फीस की मांग की थी। निर्माताओं द्वारा उनकी मांग पूरी न किए जाने के बाद करीना ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।

फिल्म 'क्वीन' के निर्माताओं की पहली पसंद करीना थीं, लेकिन उनका कहना था कि फिल्म में रानी का किरदार उनपर सूट नहीं करता है। इस वजह से उन्होंने इसे मना कर दिया था।

ADVERTISEMENT