Loading...
करीना कपूर की फिल्मों के दीवाने हैं तो OTT पर जरूर देखें ये शानदार फिल्में
करीना कपूर की इन फिल्मों ने OTT पर मचाया था धमाल

करीना कपूर की फिल्मों के दीवाने हैं तो OTT पर जरूर देखें ये शानदार फिल्में

Sep 21, 2026
10:54 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान आज 46 साल की हो गई हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार और यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके अलग-अलग किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। करीना की कई चर्चित फिल्में आज भी दर्शकों का मनोरंजन करती हैं और OTT प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं, उनकी कौन-सी फिल्में आप OTT पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'कभी खुशी कभी गम' और 'क्रू'

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना ने पूजा "पू" शर्मा के तौर पर एक यादगार भूमिका निभाई। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2024 में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'क्रू' को राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ तब्बू और कृति सैनन भी मुक्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'ओमकारा' और 'उड़ता पंजाब'

फिल्म चमेली सल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना ने जबरदस्त, भावुक और लीक से हटकर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था। इस फिल्म का लुफ्त आप प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

'उड़ता पंजाब' फिल्म की कहानी पंजाब में युवाओं के बीच फैल रहे नशे की गंभीर समस्यओं पर आधारित है। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'जब वी मेट' और '3 इडियट्स'

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

'3 इडियट्स' साल 2009 में आई एक प्रसिद्ध हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। वहीं ये चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT