Page Loader
करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान, रिलीज तारीख से उठा पर्दा 
करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान, रिलीज तारीख से उठा पर्दा 

Aug 25, 2023
11:51 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने शुक्रवार (25 अगस्त) को अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि 'जाने जान' के जरिए करीना OTT की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। 'जाने जान' करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।

जाने जान 

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जाने जान आ रही है। हमारे अपने जाने जान के जन्मदिन पर। किसी अन्य से भिन्न उपहार के लिए अपने कैलेंडर को चिह्नित करें। जाने जान 21 सितंबर को रिलीज होगी, केवल नेटफ्लिक्स पर।' 'जाने जान' का निर्देशन सुजॉघ घोष द्वारा किया जाएगा। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 5 सितंबर को जारी किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो