Loading...
'कॉफी विद करण' पर नजर आएगा करीना कपूर और सैफ अली खान का मजाकिया अंदाज
कॉफी विद करण पर नजर आएंगे करीना कपूर और सैफ अली खान

'कॉफी विद करण' पर नजर आएगा करीना कपूर और सैफ अली खान का मजाकिया अंदाज

लेखन सयाली
Nov 02, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। आए भी क्यों न, इस बार इतने बेहतरीन सितारे जो इसमें शिरकत दे रहे हैं। अब शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड के सबसे चहीते जोड़ों में से एक, सैफ अली खान और करीना कपूर मेहमान बनकर आ रहे हैं। जियोहॉटस्टार पर इस एपिसोड का मजेदार प्रोमो जारी किया गया, जिसमें सैफ और करीना का मजाकिया अंदाज नजर आया। दोनों करण की टांग खींचते भी दिखाई दिए।

प्रोमो

अब हमें बार-बार शो में नहीं आना पड़ेगा- करीना

प्रोमो में करण जौहर ने बताया कि ये शो का आखरी सीजन है।

इसपर दुख जताने के बजाय करीना ने कहा, "काफी खुश और राहत महसूस कर रही हूं। अब हमें बार-बार 'कॉफी विद करण' में नहीं आना पड़ेगा।" वहीं, सैफ कहते हैं कि उन्हें इस शो पर गलत कास्ट कर लिया गया है।

बात तब और दिलचस्प हो जाती है जब करण, करीना से पूछते हैं कि उनके हिसाब से इस समय बॉलीवुड की नंबर 1 अभिनेत्री कौन है।

शो

प्रशंसक कर रहे हैं एपिसोड का इंतजार

इस पर अभिनेत्री ने हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "जो आपके ठीक सामने बैठी है।" सैफ करीना की टांग खींचते हुए कहते हैं, "आपको दूसरे लोगों की तारीफ करने की इजाजत है।"

एपिसोड में शो के सबसे पसंदीदा 'रैपिड फायर राउंड' की झलक भी नजर आई, जिसके दौरान सैफ ने करण को नेपो कलाकारों के मशहूर होने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

प्रशंसक छोटी-सी झलक देखने के बाद अब एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रोमो

ADVERTISEMENT