LOADING...
अभिनेता करणवीर बोहरा के सिर से उठा पिता का साया, भावुक पोस्ट में छलका दर्द
करणवीर बोहरा के पिता का निधन

अभिनेता करणवीर बोहरा के सिर से उठा पिता का साया, भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Mar 04, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के पिता, और फिल्म निर्माता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह दुखद खबर दी जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और फिल्मी हस्तियां अपनी शोक संवेदनाएं जाहिर करते हुए करणवीर के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, करणवीर के पिता महेंद्र ने 'तेजा' (1990), 'टक्कर' (1995), 'गोपाला' (2023) जैसी कई गुजराती फिल्मों का निर्माण किया था।

पोस्ट

करणवीर बोहरा ने पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया

करणवीर ने अपने पिता की पुरानी यादों का एक मोंटाज वीडियो साझा किया। तस्वीरों में वह संजय दत्त, सुनील शेट्‌टी और जूही चावला के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं आपको शब्दों से कहीं ज्यादा याद करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कितना दर्दनाक होता है। लेकिन इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक भरा-पूरा, खूबसूरत जीवन जिया। '

आभार

'आपका पुत्र बनकर जन्म लेने के लिए सदा आभारी रहूंगा'

अभिनेता ने आगे लिखा, 'आपकी आत्मा अदम्य थी, और आपने यह सुनिश्चित किया कि वह आत्मा मुझमें भी जीवित रहे। मुझे गर्व है। मैं धन्य हूं। मैं आपका पुत्र बनकर सदा आभारी रहूंगा। पापा... मेरी जान, मेरा दिल तुझ पर कुर्बान। हमेशा। और अब आप अपनी अगली यात्रा पर जाइए, यह जानते हुए कि मैं सब कुछ संभाल लूंगा।' बता दें, करणवीर ने 'कसाैटी जिंदगी के', 'सौभाग्यवती भव:' और 'शरारत' जैसे लोकप्रिय टीवी शो से पहचान बनाई है।

Advertisement