LOADING...
कर्नाटक CID की रडार पर सनी लियोनी, जानिए 2,400 करोड़ के महा-घोटाले से कैसे जुड़ा नाम
2,400 करोड़ के महाघोटाले में फंसीं सनी लियोनी

कर्नाटक CID की रडार पर सनी लियोनी, जानिए 2,400 करोड़ के महा-घोटाले से कैसे जुड़ा नाम

Jun 11, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के 2,400 करोड़ रुपये के निवेश महाघोटाले में जांच एजेंसी CID ने एक बड़ा खुलासा किया है। बताया गया है कि निवेशकों से ठगे गए पैसों का एक बड़ा हिस्सा अभिनेत्री सनी लियोनी समेत मनोरंजन जगत के कई अन्य कलाकारों और अभिनेत्रियों को भी ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद CID ने सनी को एक औपचारिक नोटिस जारी कर इस वित्तीय लेन-देन का पूरा हिसाब मांगा है। आइए जानें इस महाघोटाले से सनी का नाम किस तरह जुड़ा।

मामला

सनी लियोनी से कर्नाटक CID ने मांगी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम एसोसिएट्स के 2,400 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले की जांच कर रही कर्नाटक CID ने अभिनेत्री सनी से कुछ जानकारी मांगी है। ये जानकारी मुख्य आरोपी द्वारा निर्मित एक फिल्म में उनके काम से जुड़े भुगतानों के संबंध में मांगी गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस नोटिस का मकसद सिर्फ जानकारी लेना है। इसका ये मतलब नहीं कि सनी ने कोई गलत काम किया है या वो इस घोटाले में शामिल हैं।

आरोप

सनी के एक गाने पर उड़ाए 1 करोड़

अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक CID शिवम एसोसिएट्स और उसके प्रमोटर शिवानंद नीलण्णावर के बैंक खातों व वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। शिवानंद पर कथित तौर पर अवैध निवेश योजनाओं के जरिए करीब 40,700 निवेशकों से धन जुटाने का आरोप है। जांच में ये भी सामने आया कि नीलण्णावर द्वारा निर्मित वर्ष 2023 की कन्नड़ फिल्म 'चैंपियन' के गीत 'डिंगारा बिल्ली नानू' में प्रस्तुति के लिए सनी को लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

Advertisement

रकम

घोटाले के पैसे सनी लियोनी समेत कई अभिनेत्रियों को दिए गए

CID के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि निवेशकों से अवैध रूप से जुटाए गए पैसों का एक हिस्सा सनी लियोनी समेत कई कलाकारों और अभिनेत्रियों को दिया गया था। इसी सिलसिले में CID ने सनी को नोटिस जारी कर इस वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी है। अभिनेत्री से पूछा गया है कि उन्हें ये पैसा किस काम के लिए दिया गया था और इस भुगतान का मुख्य उद्देश्य क्या था।

Advertisement