करण जौहर का नया दांव, 'मुसाफिर कैफे' वाले निर्देशक रुचिर अरुण से मिलाया हाथ
करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट अब मशहूर निर्देशक रुचिर अरुण के साथ मिलकर एक नई वेब सीरीज लाने जा रही है। रुचिर अरुण को उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' और रिश्तों की खूबसूरत कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाना जाता है।
अब धर्माटिक के साथ मिलकर वो जज्बातों और सच्चे रिश्तों पर आधारित एक नई कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगे। ये नया प्रोजेक्ट धर्माटिक एंटरटेनमेंट की उन दिल को छू लेने वाली कहानियों में एक और बेहतरीन कड़ी जोड़ेगा, जिनसे दर्शक गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।
फिर दिखेगा आज के दौर का सच्चा प्यार और रिश्तों का जादू
रुचिर अरुण ने शुरुआत में थ्रिलर फिल्में बनाने का सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें भावनात्मक और निजी कहानियों को पर्दे पर उतारना ज्यादा पसंद आया। उनकी मशहूर सीरीज 'लिटिल थिंग्स' और 'घर वापसी' इस बात की सबसे बेहतरीन मिसाल हैं।
उनकी ये नई वेब सीरीज भी प्यार और रिश्तों के अलग-अलग रंगों को गहराई से टटोलेगी। अगर आपको आज के दौर के सच्चे रिश्तों और दिल को छू लेने वाली कहानियां देखना पसंद है तो इस प्रोजेक्ट पर नजर बनाए रखना तो बनता है।