लक्ष्य ने प्रोसित रॉय के साथ मिलाया हाथ, जानें किस फिल्म में आएंगे नजर?
अभिनेता लक्ष्य अब एक नए अंदाज में पर्दे पर दिखेंगे। वह निर्देशक प्रोसित रॉय (जो राख और परि जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं) के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं।
यह फिल्म रोमांस और साइकोलॉजिकल ड्रामा का अनोखा मिश्रण होगी। करण जौहर इस प्रोजेक्ट को निर्मित कर रहे हैं। इसकी शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होगी और यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।
खबरों की मानें तो लक्ष्य को फिल्म की पटकथा का प्रेम प्रसंग वाला पहलू खूब पसंद आया है, क्योंकि यह कोई साधारण रोमांटिक कहानी नहीं है।
फिल्म निर्मता ढूंढ रहे हैं एक मुख्य अभिनेत्री
अपनी पिछली फिल्म 'किल' में एक्शन से भरपूर परफॉरमेंस देने के बाद, लक्ष्य अब प्रोसित के साथ एक और अनकन्वेंशनल जॉनर में हाथ आजमाना चाहते हैं।
फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है और निर्माता कुछ अप्रत्याशित नामों पर विचार कर रहे हैं। इस नई जुगलबंदी को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं।