NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन की जमानत खारिज होते ही नामचीन वकील के साथ शाहरुख के घर पहुंचे करण जौहर
    अगली खबर
    आर्यन की जमानत खारिज होते ही नामचीन वकील के साथ शाहरुख के घर पहुंचे करण जौहर
    शाहरुख खान, आर्यन खान और करण जौहर

    आर्यन की जमानत खारिज होते ही नामचीन वकील के साथ शाहरुख के घर पहुंचे करण जौहर

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 09, 2021
    11:27 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में जेल में बंद हैं। 8 अक्टूबर को NDPS कोर्ट ने आर्यन की जमानत की याचिका खारिज कर दी। '

    कोर्ट में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे की सारी दलीलें फेल हो गईं। आर्यन को सलाखों के पीछे भेजे जाने के बाद शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर एक नामचीन वकील के साथ मन्नत (शाहरुख के घर) पहुंचे।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करण का वीडियो

    आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसी बीच करण जौहर अपने दोस्त शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुंच गए। इस दौरान करण के साथ देश के जाने माने वकील रुस्तम एन मुल्ला साथ नजर आए।

    दोनों को शाहरुख के घर के बाहर देखा गया। करण जौहर अपने दोस्त की इस बुरे समय में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    जानकारी

    क्या करण कराएंगे आर्यन को जेल से रिहा?

    बता दें कि रुस्तम मुल्ला को कॉरपोरेट वकील के तौर पर जाना जाता है। वह महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल के सदस्य हैं। माना जा रहा है कि कानूनी सलाह देने के लिए करण, रुस्तम को लेकर शाहरुख के घर पहुंचे थे।

    शाहरुख खान और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। करण, आर्यन को अपने बेटे जैसा मानते हैं। उन्होंने हर कदम पर आर्यन का साथ दिया है।

    हालत

    बेटे को देख फूट-फूटकर रोईं गौरी

    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी मां गौरी सबसे ज्यादा दुखी हैं, वहीं, पिछले दिन आर्यन के जेल जाने के बाद गौरी बुरी तरह टूट गईं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं।

    वीडियो में आर्यन NCB के साथ कोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं, सामने खड़ी एक कार में बेसुध गौरी खान अपने हाथ से अपनी आखें छिपाकर रोती नजर आ रही हैं।

    शिकंजा

    कब हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी?

    NCB ने मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोंकर और गोमित चोपड़ा को हिरासत में लिया था।

    NCB ने क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए थे।

    रविवार यानी 3 अक्टूबर को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    शाहरुख खान
    मनोरंजन
    आर्यन खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    करण जौहर

    क्या ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त'? बॉलीवुड समाचार
    'धड़क' के तीन साल: जान्हवी, ईशान और निर्देशक शशांक खैतान ने कही दिल की बात मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' को OTT प्लेटफॉर्म पर होस्ट करेंगे करण जौहर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत नेटफ्लिक्स

    शाहरुख खान

    'देवदास' के 19 साल: जानिए फिल्म से जुड़ीं कुछ रोचक बातें मनोरंजन
    शाहरुख खान और संजय दत्त फिल्म 'राखी' में एक साथ नजर आएंगे बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की वॉर ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' में नहीं दिखेंगे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    एटली ने आगामी फिल्म में शाहरुख के अपोजिट किरदार के लिए नयनतारा को किया फाइनल बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    लव रंजन की अगली फिल्म में सनी सिंह, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता बिग बॉस
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम कृति सैनन
    सलमान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज का शीर्षक होगा 'बियॉन्ड द स्टार सलमान खान' सलमान खान

    आर्यन खान

    NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया मुंबई
    ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार शाहरुख खान
    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025