LOADING...
करण जौहर ने क्यों किया जिगरी दोस्त शाहरुख खान को अनफॉलो? अब हुआ खुलासा
करण जौहर ने पोस्ट के साथ बताया कारण

करण जौहर ने क्यों किया जिगरी दोस्त शाहरुख खान को अनफॉलो? अब हुआ खुलासा

May 29, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों ने एक साथ 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी तमाम फिल्में साथ में की हैं। सोशल मीडिया पर उस वक्त हलचल मच गई, जब फैंस ने गौर किया कि करण ने शाहरुख को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बाद में पता चला कि काजोल, आलिया भट्‌ट समेत अन्य सितारे भी फाॅलोइंग सूची से बाहर हैं। अब उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया है।

पोस्ट

करण ने पोस्ट के साथ बताई वजह

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं!!! भगवान के लिए, यह राष्ट्रीय समाचार नहीं हो सकता...कृपया कुछ और सनसनीखेज खबर डालें! यह अप्रासंगिक है!' करण ने पोस्ट के साथ हंसने वाला इमोजी भी साझा किया। उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है, जो सितारों के साथ करण की अनबन का अनुमान लगा रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

इंस्टाग्राम

करण के इंस्टाग्राम फॉलोइंग सूची में सिर्फ ये 2 नाम

बता दें, 28 मई को फैंस ने गौर किया कि करण के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या सिर्फ 78 थी। उन्होंने शाहरुख, आलिया, वरुण धवन, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और यहां तक कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्वा मेहता और बिजनेस पार्टनर आदर पूनावाला ही फॉलोइंग में शामिल थे। काम की बात करें, तो करण अगले साल फिल्म 'नागजिला' ला रहे हैं, जिसमें कार्तिक नजर आएंगे।

Advertisement