NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रॉकी और रानी...' में किससे प्रेरित थीं आलिया भट्ट की साड़ियां, करण जौहर ने दिया जवाब
    अगली खबर
    'रॉकी और रानी...' में किससे प्रेरित थीं आलिया भट्ट की साड़ियां, करण जौहर ने दिया जवाब
    करण जौहर ने साड़ी को बताया सबसे खूबसूरत परिधान

    'रॉकी और रानी...' में किससे प्रेरित थीं आलिया भट्ट की साड़ियां, करण जौहर ने दिया जवाब

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2023
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर की फिल्में ड्रामा और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्में लोगों के बीच नया फैशन ट्रेंड लेकर आती हैं।

    उनकी हालिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट की साड़ियों ने खासा सुर्खियां बटोरीं। लोगों ने आलिया के लुक की तुलना श्रीदेवी से कर दी।

    अब एक इंटरव्यू में करण ने साड़ी पर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि क्या उन्हें साड़ी बांधनी आती है।

    किरदार 

    आलिया की साड़ियों पर उठे थे सवाल

    'रॉकी और रानी...' में आलिया का किरदार एक पत्रकार का है। फिल्म में वह कई खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ियों में नजर आई हैं।

    करण के अधिकतर किरदारों की तरह इस किरदार के पहनावे पर भी सवाल खड़े हुए थे। लोगों ने पूछा कि आजकल की महिला पत्रकार क्या ऐसी साड़ी पहनती हैं?

    इससे पहले 'बॉम्बे टॉकीज' में भी करण ने पत्रकार बनीं रानी मुखर्जी के लिए साड़ी चुना था। उस फिल्म में रानी हमेशा साड़ी में नजर आई थीं।

    प्रेरणा

    असल पत्रकार से प्रेरित थी करण की 'रानी'

    मिड डे से बातचीत में करण ने बताया कि इन दोनों 'रानी' में क्या संबंध है।

    उन्होंने बताया कि इन दोनों ही महिला पत्रकारों के लिए उन्होंने असल पत्रकार और लेखक पूनम सक्सेना से प्रेरणा ली है। करण ने कहा कि वह हमेशा साड़ी में रहती हैं और बेहद खूबसूरत लगती हैं। करण को यह पहनावा बेहद पसंद है।

    पूनम सक्सेना ने करण के साथ मिलकर उनकी आत्मकथा 'द अनसूटेबल बॉय' लिखी है। यह किताब 2018 में प्रकाशित हुई थी।

    साड़ी

    साड़ी भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत तोहफा- करण

    करण ने कहा कि निजी तौर पर उन्हें साड़ी बेहद पसंद हैं। वह साड़ी को भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत तोहफा मानते हैं।

    उन्होंने कहा, "महिलाएं साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। रेड कार्पेट के लिए ज्यादातर हस्तियां गलत चुनाव कर लेती हैं। मेरी उनको सलाह है, आप साड़ी पहनें। यह भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत तोहफा है। आप एक खूबसूरत ब्लाउज के साथ एक आकर्षक-सी साड़ी क्यों नहीं पहन सकती हैं?'

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में करण ने काजोल को पहनाई थी साड़ी

    खूबसूरत होने के बावजूद कई महिलाएं साड़ी इसलिए नहीं पहनती हैं, क्योंकि इसे पहनना बेहद मुश्किल होता है।

    इस पर करण ने कहा, "हर कोई साड़ी पहनना जानता है। 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में मैंने काजोल की साड़ी बांधी थी। मैं उसमें सहायक निर्देशक था। अगर मैं साड़ी बांध सकता हूं, तो कोई भी बांध सकता है। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आप यूट्यूब वीडियो से ही साड़ी पहनना सीख सकते हैं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर ने करीब 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की थी। पिछली बार उन्होंने 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    आलिया भट्ट
    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    करण जौहर

    बॉक्स ऑफिस: घटती कमाई के बावजूद 'रॉकी और रानी...' की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    रणवीर सिंह ने की अपील, OTT में शामिल हों 'रॉकी और रानी...' के काटे गए दृश्य रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर की अगली फिल्म 'किल' के हीरो बने लक्ष्य लालवानी, जानिए उनके बारे में लक्ष्य लालवानी
    सुहाना खान को 'द आर्चीज' से पहले मिला बड़ा मौका, हाथ लगी करण जौहर की फिल्म सुहाना खान

    आलिया भट्ट

    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दुनियाभर में किया 100 करोड़ का कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती हॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'कुड़माई' जारी, शाहिद माल्या ने दी आवाज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनी 100 करोड़ी, रविवार को हुई बंपर कमाई  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    अनुराग कश्यप ने 2 बार देखी 'रॉकी और रानी...', करण जौहर की खूब की तारीफ करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': जावेद अख्तर की समीक्षा पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया  रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी...' ने पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025