NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
    मनोरंजन

    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
    लेखन मेघा
    Mar 31, 2023, 04:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना (तस्वीर: इंस्टा/@karanjohar)

    फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं हैं। अक्सर दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। बीते दिनों कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड का रुख करने के पीछे करण को दोषी ठहराया था, तो हाल ही में अभिनेत्री ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को फटकार लगाई थी। अब करण ने बिना नाम लिए ही इंस्टाग्राम पर 5 स्टोरी लगाकर कंगना पर निशाना साधा है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

    ट्रेलर लॉन्च की जगह बन सकता है एयरपोर्ट- करण

    करण ने पहली स्टोरी में लिखा, 'एयरपोर्ट रनवे है, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है और अब ट्रेलर लॉन्च के लिए जगह भी बन सकता है। (मैं इसकी सदस्यता लेता हूं, कोई शिकायत नहीं, लेकिन शायद एक बार फ्लाइट पकड़ना भी अच्छा है।' उन्होंने लिखा, 'फ्लाइट के बाद की थकान के बारे सोच रहा हूं। मैं मेकअप ट्यूटोरियल देखता हूं (उनकी रील देखना मुझे खुशी देता है)। वे पूरी दुकान दुल्हन के चेहरे पर लगाते हैं, मुझे यह हैक पसंद है।'

    करण ने नेपोटिज्म का किया जिक्र

    करण ने नेपोटिज्म का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे डिओर शो में बहुत लुक्स पसंद आए, लेकिन उनकी बात करना सही नहीं।' उन्होंने लिखा, 'मैं सुबह वॉक ट्यूटोरियल ले रहा हूं। यह व्यक्तित्व परिवर्तन के लिए नए युग के रियाज की तरह है। मेरे प्लस साइज शरीर को सेल्फ लव चाहिए। आखिरी बार मैंने जब इसे देखा, तो मेरे दिमाग में 3 अक्षर थे, MRF।' उन्होंने कहा, 'रवि के गानों से ज्यादा मुझे एथनिक ड्रेस पहने लोगों का ऑबसेशन है।'

    क्या कहा था कंगना ने?

    कंगना को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ने हंसते हुए पैपराजी से बात की और कहा था, 'वैसे काफी चालाक हैं आप लोग। अगर फिल्म माफिया की कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो सवाल नहीं पूछते हैं, लेकिन मेरी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं सब समझती हूं कि तुम सवाल क्यों नहीं पूछते?' इस दौरान कंगना एयरपोर्ट पर एथनिक ड्रेस में ही नजर आई थीं।

    प्रियंका के हॉलीवुड जाने के खुलासे पर भी बोली थीं कंगना

    प्रियंका ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रुख क्यों अपनाया। अभिनेत्री ने कहा था कि वह बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थीं और यहां उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था। इस पर कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में प्रियंका के खिलाफ गैंग बनाया गया और उन्हें धमकाया गया। करण ने उन पर प्रतिबंध लगाया, जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड ही छोड़ना पड़ा था।

    इन फिल्मों में आएंगे नजर

    कंगना अब जल्द 'इमरजेंसी' और 'चंद्रमुखी 2' नजर आएंगी। इमरजेंसी में अभिनय के साथ कंगना ने निर्देशन की कमान भी संभाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी सहित कई सितारे शामिल हैं। करण अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर आने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले दोनों 2019 में आई 'गली ब्वॉय' में साथ दिखाई दिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत

    करण जौहर

    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   कंगना रनौत
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड समाचार

    कुणाल खेमू ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को बताया "तनावपूर्ण", कही ये बातें कुणाल खेमू
    काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में बताई नैतिकता और अनुशासन की कमी, साउथ इंडस्ट्री की जमकर तारीफ  काजल अग्रवाल
    'ताली': अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस पर सुष्मिता सेन ने साझा किया वीडियो, दिया खूबसूरत संदेश  सुष्मिता सेन
    'दृश्यम 2' की इशिता दत्ता बनने वाली हैं मां, तस्वीरें साझा कर किया ऐलान  दृश्यम 2

    कंगना रनौत

    'भोला': अजय देवगन ही नहीं, इन सितारों ने भी फिल्मों में दिखाया अपने निर्देशन का दमखम अजय देवगन
    'लॉक अप 2': कंगना की जेल में कैद होंगे ये सितारे, TV पर दस्तक देगा शो एकता कपूर
    कंगना रनौत ने किया खुलासा, एक हफ्ते बाद प्रदीप सरकार से मिलने वाली थीं बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी जन्मदिन विशेष

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023