NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध  
    मनोरंजन

    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध  

    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध  
    लेखन मेघा
    Mar 28, 2023, 12:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध  
    कंगना रनौत ने करण जौहर को ठहराया प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने का दोषी

    कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में अच्छा काम नहीं मिलने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर को दोषी ठहराया है। प्रियंका ने बॉलीवुड में कुछ लोगों के साथ हुई अनबन के चलते हॉलीवुड का रुख किया था, जिसके खुलासे के बाद कंगना ने करण पर निशाना साधा है। कंगना का कहना है कि करण ने प्रियंका पर प्रतिबंध लगाया था, जिस वजह से अभिनेत्री को भारत ही नहीं इंडस्ट्री भी छोड़नी पड़ी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    क्या कहा था प्रियंका ने?

    प्रियंका ने डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट में बताया कि बॉलीवुड में उन्हें अच्छी भूमिकाएं नहीं मिल रही थीं और वह इंडस्ट्री की राजनीति के बीच संघर्ष कर रही थीं। उसी दौरान उनकी मैनेजर अंजुला आचार्य ने उन्हें वेस्ट में गाने में किस्मत आजमाने की बात कही। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। कुछ लोगों के साथ मेरी अनबन हुई। मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे ब्रेक चाहिए।

    करण ने लगाया प्रियंका पर प्रतिबंध- कंगना

    साल 2008 में फिल्म 'फैशन' में साथ काम करने वाली कंगना ने प्रियंका का समर्थन किया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाया, उन्हें धमकाया और इंडस्ट्री से बाहर कर दिया।' अभिनेत्री ने लिखा, 'एक महिला, जिसने खुद के दम पर अपना मुकाम हासिल किया था, को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। सब जानते हैं कि करण ने उन पर प्रतिबंध लगाया था।'

    करण ने इंडस्ट्री की संस्कृति को किया बर्बाद- कंगना

    कंगना ने आगे लिखा, 'मीडिया ने करण के साथ उनके पतन के बारे में लिखा क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया के साथ उनकी दोस्ती थी। उन्होंने प्रियंका को इस हद तक परेशान किया कि उन्हें देश छोड़ना पड़ा।' उन्होंने लिखा, 'इस अप्रिय, ईर्ष्यालु और मतलबी व्यक्ति को इंडस्ट्री की संस्कृति को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाए, जो AB या SRK के दिनों में बाहरी लोगों के लिए ऐसा नहीं था। उसके माफिया PR पर भी छापा मारना चाहिए।'

    पहले भी बॉलीवुड में काम न मिलने की बात कह चुकी हैं प्रियंका

    इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि कैसे एक समय था जब बॉलीवुड में लोगों ने कोशिश की थी कि उन्हें काम न मिले। द रणवीर शो के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था, "मेरे पास ऐसे लोग हैं जो मेरे करियर को खतरे में डालना चाहते हैं, मुझे काम नहीं मिलने देना चाहते। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मुझे कास्ट नहीं जाए क्योंकि मैं जो कर रही थी उसमें अच्छी थी।"

    2015 में प्रियंका ने किया हॉलीवुड डेब्यू

    प्रियंका का हॉलीवुड डेब्यू 2015 में अमेरिकी TV शो 'क्वांटिको' के साथ हुआ था। इससे पहले वह दो म्यूजिक एल्बम रिलीज कर चुकी थीं। पहली एल्बम 'एग्जोटिक' में उनके साथ मशहूर अमेरिकन रैपर पिटबुल नजर आए थे और फिर उन्होंने अपना 'इन माय सिटी' गाना भी रिलीज किया। अब वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'लव अगेन' में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी भी करेंगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कंगना का करण से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। अभिनेत्री फिल्म निर्माता को 'बॉलीवुड माफिया' कहकर संबोधित करती हैं। उनका मानना है कि वह नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। बता दें कि कंगना जल्द 'इमरजेंसी' और 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    कंगना रनौत

    करण जौहर

    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    श्रीदेवी के 'चांदनी' लुक को रिक्रिएट करेंगी आलिया भट्ट, रोमांटिक गाने में पहनेंगी शिफॉन साड़ी आलिया भट्ट
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का आखिरी शेड्यूल होगा बेहद दिलचस्प, जानिए क्यों आलिया भट्ट
    करण जौहर ने 'द नाइट मैनेजर' के निर्देशक संदीप मोदी से किया 2 फिल्मों का सौदा डिज्नी+ हॉटस्टार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति अक्षय खन्ना
    'भोला' से पहले अजय देवगन ने संभाली इन फिल्मों के निर्देशन की कमान, जानिए कमाई अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन शाहरुख खान

    प्रियंका चोपड़ा

    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर
    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने किया खुलासा, एक हफ्ते बाद प्रदीप सरकार से मिलने वाली थीं बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानिए कुल संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें जन्मदिन विशेष

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023