प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों किया 'कुछ कुछ होता है' गाने का जिक्र? गदगद हुए करण जौहर
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में अपने भाषण के दौरान कल्ट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। यह संबोधन उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों के संदर्भ में दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। बस फिर क्या, फिल्म के निर्देशक-निर्माता करण जौहर खुशी से गदगद हो गए। उन्होंने तुरंत अपने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री का यह संबोधन क्लिप साझा करते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया है। करण ने कहा कि वह बहुत गर्वित महसूस कर रहे हैं।
पोस्ट
'कुछ कुछ होता है' गाने को अमर बनाने के लिए जताया आभार
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' के बारे में बोलने से मैं बहुत खुश और गर्वित महसूस कर रहा हूं। वाकई एक ऐसी भाषा है जो अपने प्रेम को सभी सीमाओं से परे ले जाती है। इस गाने को अपनाने और इसे हमेशा के लिए अमर बनाने के लिए धन्यवाद!!!' करण की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
भाषण
जानिए क्या बोले थे प्रधानमंत्री मोदी
अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय सिनेमा की अपार लोकप्रियता पर जोर दिया। उन्होंने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के टाइटल ट्रैक का जिक्र करते हुए कहा, "यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं, तो 'कुछ कुछ' से भी आगे बढ़कर 'बहुत कुछ' होता है।" बता दें, 'कुछ कुछ होता है' (1998) में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
Cinema and music have a unique way of transcending borders and bringing people together.
— Dharma Productions (@DharmaMovies) July 7, 2026
Honoured to have our Prime Minister - Shri Narendra Modi ji acknowledge the enduring global appreciation for Kuch Kuch Hota Hai in Jakarta!❤️ pic.twitter.com/wsd63UwAuS