Loading...
करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा?
करण जौहर ने समझाया फिल्मों की लागत का गणित

करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा?

Jan 07, 2023
05:00 pm

क्या है खबर?

करण जौहर करीब दो दशक से ज्यादा समय से धर्मा प्रोडक्शन चला रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है। धर्मा की फिल्मों पर ट्रेड विश्लेषकों की भी खास नजर रहती है। इससे तय होता है कि किसी खास समय पर इंडस्ट्री में क्या चल रहा है और क्या नहीं। अब करण ने फिल्म इंडस्ट्री का गणित बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्में सिनेमाघरों में न चलने पर भी मुनाफा देती हैं।

गणित

फिल्म पर दांव लगाने से पहले यह सुनिश्चित करते हैं करण

एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि फिल्मों से नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सही गणित लगाना बेहद जरूरी है।

करण के अनुसार, अगर फिल्मों के डिजिटल राइट, म्यूजिक राइट और थिएटर की संभावित कमाई फिल्म की प्रोडक्शन और पब्लिसिटी की लागत के बराबर है तो फिल्म पर दांव लगा सकते हैं।

करण के अनुसार सिर्फ बॉक्स ऑफिस की कमाई पर भरोसा करना घाटे का खतरा बढ़ा सकता है।

उदाहरण

उदाहरण देकर समझाया गणित

करण ने उदाहरण देते हुए समझाया कि अगर वह 75 करोड़ रुपये की फिल्म बना रहे हैं और 15 करोड़ रुपये उसके प्रमोशन पर खर्च कर रहे हैं तो वह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें 40 करोड़ डिजिटल राइट, 20 करोड़ सैटेलाइट राइट और 15 करोड़ रुपये म्यूजिक राइट से मिलें। तभी वह इस फिल्म को बनाएंगे।

इसपर वह बॉक्स ऑफिस से फिल्म की करीब 40 करोड़ रुपये की उम्मीद करेंगे। अगर इतनी कमाई की उम्मीद है, तभी वह फिल्म बनाएंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

करण जौहर बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी सदाबहार फिल्मों का निर्देशन किया है। वह अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के लिए भी जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

निर्देशन

लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी कर रहे करण

करण ने आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।

फिल्म के गाने और डायलॉग्स को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद करण ने निर्देशन से ब्रेक ले लिया और बतौर निर्माता फिल्मों से जुड़े रहे।

अब पूरे सात साल बाद करण, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं।

आगामी फिल्म

28 अप्रैल को आएगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

रणवीर और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

इसमें जहां रणवीर, रॉकी का किरदार निभाएंगे, वहीं आलिया, रानी की भूमिका में पर्दे पर दिखेंगी। फिल्म में दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

इसका संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि इसके लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

ADVERTISEMENT