Loading...
करण जौहर क्यों कर रहे यश-रूही को बॉलीवुड में आने से रोकने की कोशिश? बताई वजह
अपने ही बच्चों को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं करण जौहर

करण जौहर क्यों कर रहे यश-रूही को बॉलीवुड में आने से रोकने की कोशिश? बताई वजह

Nov 06, 2026
04:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने कई नए कलाकारों को इंडस्ट्री में मौका दिया है, जिनमें से कई आगे चलकर बड़े सितारे बने। हालांकि, हाल ही में 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बच्चों के फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर चिंता जताई। करण ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे इस क्षेत्र में कदम रखें।

वजह

करण बच्चों को फिल्मों में क्यों नहीं देखना चाहते?

करण ने फिल्म इंडस्ट्री में बच्चों की परवरिश से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा, "देखिए, जैसा कि मैंने कहा, यह कोई आसान जगह नहीं है। यह काफी मुश्किल है। मैं तो अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में आने से रोकने की कोशिश कर रहा हूं और सब लोग पूछते हैं, 'आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' तो मेरा जवाब होता है कि देखिए, उस समय तक मैं इतना बूढ़ा हो चुका हूंगा कि उनकी रक्षा नहीं कर पाऊंगा।"

बात

करण ने करीना की इस बात पर जताई सहमति

करण की इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि शायद यही सुरक्षा ही समस्या की जड़ है। हम सभी अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा रक्षात्मक रहते हैं। मुझे याद है, हमारे माता-पिता कभी-कभी हमसे कहते थे, 'जो करना है करो। जाओ और कड़ी मेहनत करो।'"

इस पर करण ने सहमति जताई। बता दें करण के 2 जुड़वां बच्चे हैं, जिनका नाम यश और रूही है।

ADVERTISEMENT