LOADING...
'कॉफी विद करण सीजन 9' का ऐलान और 'कभी अलविदा ना कहना' पर बनेगी वेब सीरीज
करण जौहर का डबल धमाका

'कॉफी विद करण सीजन 9' का ऐलान और 'कभी अलविदा ना कहना' पर बनेगी वेब सीरीज

Apr 25, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

मशहूर फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर फिर मनोरंजन जगत में धमाका करने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 2 सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। करण ने न केवल अपने विवादित और लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन की वापसी पर मोहर लगा दी है, बल्कि अपनी 2006 की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को एक वेब सीरीज के रूप में दोबारा पेश करने की योजना का भी खुलासा किया है।

ऐलान

वेब सीरीज बनेगी 'कभी अलविदा ना कहना'

करण ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वो अब इस फिल्म को एक बड़ी वेब सीरीज के रूप में ढालने जा रहे हैं। ढाई घंटे की फिल्म में जो भावनाएं अधूरी रह गई थीं, उन्हें सीरीज में ज्यादा विस्तार और गहराई से दिखाया जाएगा। करण उन रिश्तों और भावनाओं को फिर से टटोलना चाहते हैं जिन्होंने उस दौर के दर्शकों को असहज कर दिया था।

पुष्टि

'कॉफी विद करण' की वापसी पर भी लगी मोहर

करण ने अपने चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' की वापसी पर भी माेहर लगा दी है। उन्होंने खुलासा किया कि शो का 9वां सीजन इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। 2004 में शुरू हुआ मनोरंजन का यह सिलसिला अब सीजन 9 तक पहुंच गया है। , सितारों की गपशप, निजी जिंदगी के राज और कभी न खत्म होने वाले विवादों का नया डोज जल्द ही दर्शकों को मिलने वाला है।

Advertisement

प्रोजेक्ट

'रॉकी और रानी...' की सफलता के बाद करण का अगला दांव

करण को आखिरी बार निर्देशन की कुर्सी पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद करण अब 'कभी अलविदा ना कहना' के वेब सीरीज रूपांतरण के साथ अपनी सबसे लोकप्रिय कहानियों में से एक को फिर से दोहराने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस सीरीज को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

फिल्म

अपने समय से काफी आगे थी 'कभी अलविदा न कहना'

करण जौहर द्वारा निर्देशित 'कभी अलविदा न कहना' बॉलीवुड की सबसे चर्चित और विवादास्पद फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये अपने समय से काफी आगे थी, क्योंकि इसने शादी के बाहर प्यार और टूटते रिश्तों जैसे संवेदनशील विषयों को बहुत गहराई से छुआ था। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और किरण खेर ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 113 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement