करण जौहर का बड़ा दांव, भारतीय जासूस रामेश्वर नाथ काओ पर बनाएंगे फिल्म; बताई रिलीज तारीख
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्माता करण जौहर रोमांटिक ड्रामा शैली से हटकर एक अलग तरह की फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर भारत के अनुसंधान और विश्लेषण विंग के संस्थापक रामेश्वर नाथ काओ पर आधारित एक फिल्म बनाने का ऐलान किया है। आरएन काओ वह शख्स थे, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया और उस संस्था को प्रकाश में लाया जिसे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के नाम से जाना जाता है।
ऐलान
फिल्म की रिलीज तारीख भी हुई जारी
धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, 'उन्होंने अदृश्य का निर्माण किया... लेकिन इतिहास उनके प्रभाव को याद रखेगा। आज आर एंड एडब्लू की 58वीं वर्षगांठ है और हमें आरएन काओ की कहानी पर आधारित फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।'
फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है, लेकिन यह नितिन ए गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पाइमास्टर' पर आधारित होगी।
फिलहाल, परियोजना निर्माणाधीन है। इसे 11 अगस्त, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
He built the invisible…but history remembers his impact.
— Dharma Productions (@DharmaMovies) September 21, 2026
Today marks 58 years of R&AW and we're thrilled to announce our film on the story of R.N. Kao, the man who operated in the shadows & brought to light an institution we know today as R&AW - and its first mission.
Based… pic.twitter.com/99OJtWn7rS
परिचय
जानिए कौन थे रामेश्वर नाथ काओ?
10 मई, 1918 को वाराणसी में जन्में, आरएन काओ भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी R&AW के संस्थापक और पहले प्रमुख थे, जिन्हें भारत का 'मास्टरस्पाई' माना जाता है।
1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देशन पर काओ ने 1968 में 'रॉ' का गठन किया था। वह 1977 तक इसके प्रमुख रहे थे।
उन्हाेंने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की नींव रखने में भी योगदान दिया था। 20 जनवरी, 2002 को उनका निधन हो गया।