LOADING...
धनुष की फिल्म 'कारा' किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? आ गया ये अपडेट
फिल्म 'कारा' की OTT पर आया अपडेट

धनुष की फिल्म 'कारा' किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? आ गया ये अपडेट

May 01, 2026
05:56 am

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कारा' 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1991 के रामनाथपुरम तेल संकट की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है, जिसे तेलुगु, तमिल के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में 'कारासामी' का किरदार निभाकर अभिनेता दर्शकों की भर-भरकर तारीफें हासिल कर रहे हैं। इस बीच, फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ा अपडेट भी लोगों का ध्यान खींचने लगा है।

रिलीज

जानिए OTT पर कब और कहां आएगी फिल्म

टाइम्स नाउ के मुताबिक, 'कारा' के डिजिटल अधिकार को नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदा गया है। 8 सप्ताह के OTT विंडो नियम के अनुसार, फिल्म जून 2026 के मध्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। हालांकि रिलीज तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है। 161 मिनट की यह फिल्म 16 दिनों के जीवन-मरण के सफर को दिखाती है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों द्वारा धनुष अभिनीत 'कारा' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कहानी

'कारा' की कहानी और कास्ट

यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कारासामी उर्फ कारा (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक वक्त था जब वो लुटेरा हुआ करता था, लेकिन समय के साथ वह अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ सुकून भरी जिंदगी बिताना चाहता है। हालांकि एक अप्रत्याशित मोड़ आने के कारण उसे अपने अतीत में लौटना पड़ता है। फिल्म में ममिता बैजू, जयराम, सूरज वेंजारामूडु और केएस रविकुमार जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं।

Advertisement