क्या रिलीज हो पाएगी धनुष की 'कारा'? विवाद के बीच प्रोड्यूसर ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
मनोरंजन
अभिनेता धनुष की नई फिल्म 'कारा' रिलीज से ठीक पहले ही एक बड़े विवाद में फंस गई है। फिल्म 30 अप्रैल को आने वाली है। इस विवाद की वजह हैं प्रोड्यूसर वेनगाई अय्यनार, जिन्होंने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अय्यनार का कहना है कि उन्होंने साल 2021 में ही अपनी फिल्म के लिए 'कारा' नाम रजिस्टर करवा लिया था। उन्हें डर है कि अगर एक ही नाम की दो फिल्में रिलीज होती हैं, तो दर्शक उलझन में पड़ जाएंगे। उनकी पुरानी शिकायतों पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आखिरकार उन्हें कानूनी रास्ता अपनाना पड़ा।
कोर्ट के फैसले तक 'कारा' का प्रमोशन जारी
इस अनिश्चितता के बावजूद, 'कारा' फिल्म की टीम अपने प्रमोशन का काम लगातार जारी रखे हुए है। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इसका भविष्य अब अगले कुछ दिनों में कोर्ट के आने वाले फैसले पर ही टिका है।