OTT डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी को आएगा शो
क्या है खबर?
कपिल शर्मा मौजूदा दौर के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन माने जाते हैं। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा से हिट रहा है। अब उनके प्रशंसकों के लिए नए साल में एक खुशखबरी आई है।
वह बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाले हैं।
कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। उनका शो 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन यट' 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
कपिल ने ट्विटर पर शेयर किया प्रोमो
कपिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'आइए 28 जनवरी को अपने नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर मेरे पहले स्टैंड अप स्पेशल 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन यट' के साथ मिलते हैं।'
प्रोमो में कपिल मस्ती के मूड में दिखे हैं। वह अपने जीवन से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि वह 25 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
प्रोमो
कपिल ने प्रोमो में कही ये बात
इस प्रोमो में कपिल ने बताया कि उन्होंने कभी कॉमेडी को गंभीरता से नहीं लिया। उनका मानना है कि पंजाब वालों के नेचर में कॉमेडी होता है।
कपिल को नेटफ्लिक्स ने काफी आकर्षित किया है। यही वजह है कि उन्होंने इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है।
इस सीरीज में कपिल की जिंदगी से जुड़ी अनकही कहानियां देखने को मिलेंगी। वह अपनी कहानियां अपनी शैली में फैंस को सुनाते हुए नजर आएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए शो का प्रोमो
Let’s meet on 28th January on your Netflix screen 📺 with my first stand up special “Kapil sharma: I m not done yet”! #kapilsharmaonnetflix @NetflixIndia @netflix @beingustudios @GoswamiAnukalp pic.twitter.com/e0EaUt5xnB
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 5, 2022
फर्स्ट लुक
कपिल ने दिखाई शो की पहली झलक
कपिल ने अपने एक अन्य पोस्ट में इस शो की झलक भी दिखाई है। उन्होंने शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है।
कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'नेटफ्लिक्स को यह न बताएं कि मैंने फुटेज लीक कर दी है।'
कपिल का यह अंदाज सोशल मीडिया पर दर्शकों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कपिल के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए कपिल के शो की पहली झलक
Don’t tell Netflix that I have leaked the footage 😜 “kapil sharma: I am not done yet”! @NetflixIndia @beingu_studios #kapilsharmaonnetflix ❤️🙏 pic.twitter.com/WlcHru0rUP
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 5, 2022
वर्कफ्रंट
अपने कॉमेडी शो को लेकर भी चर्चा में हैं कपिल
'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन 21 अगस्त से शुरू हुआ था।
इस बार शो में कपिल, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा के अलावा सुदेश लहरी और रोशेल राव भी हैं।
शो में अब तक कई सितारे नजर आ चुके हैं। शो का प्रसारण सोनी टीवी पर होता है। शो में अपने बिंदास अंदाज और मशहूर हस्तियों से गुफ्तगू के कारण कपिल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से कपिल ने बॉलीवुड की फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने 'बम बम' और 'हम तो यारो लटक गए' को कपिल ने अपनी आवाज दी थी।