NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द साइन करेंगे अपनी नई फिल्म?
    अगली खबर
    क्या कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द साइन करेंगे अपनी नई फिल्म?
    कपिल शर्मा

    क्या कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द साइन करेंगे अपनी नई फिल्म?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 10, 2021
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शानदार कॉमेडी और अंदाज से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है।

    फिलहाल वह अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। काफी समय से उनका यह शो हिट रहा है।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि वह बहुत जल्द अपनी एक नई फिल्म साइन करने वाले हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    रिपोर्ट

    कपिल के डेट्स के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

    द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल अपनी नई फिल्म साइन करने की योजना बना रहे हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "कोई भी इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता है। हालांकि, मेकर्स इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे कपिल के साथ फिल्म करना चाहते हैं। कपिल के डेट्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है क्योंकि उनका शो लंबे समय तक चलने वाला है।"

    भूमिका

    मुख्य भूमिका में नजर आएंगे कपिल

    सूत्र ने आगे बताया कि वह फिल्म के लिए कैसे समय निकालते हैं, यह उनके फिल्म को साइन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    अगर कपिल इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।

    कपिल ने 2015 में अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के साथ बॉलीवुड में अपना पदार्पण किया था। वह फिल्म से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे।

    सूचना

    अपनी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' को कपिल ने खुद किया था प्रोड्यूस

    इसके बाद 2017 में उनकी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। फिल्म में कपिल के अभिनय का जादू फीका रहा था।

    इसके बाद कपिल ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा ने किया था।

    दिलचस्प है कि इस फिल्म को खुद कपिल ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उनके साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल को भी अहम भूमिकाओं में देखा गया था।

    प्रसारण

    21 अगस्त से शुरू हुआ था कपिल के शो का प्रसारण

    'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन 21 अगस्त से शुरू हुआ था।

    इस बार शो में कपिल, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा के अलावा सुदेश लहरी और रोशेल राव भी हैं।

    शो में अब तक कई सितारे नजर आ चुके हैं। शो का प्रसारण सोनी टीवी पर होता है। शो में अपने बिंदास अंदाज और मशहूर हस्तियों से गुफ्तगू के कारण कपिल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कपिल शर्मा
    मनोरंजन
    द कपिल शर्मा शो

    ताज़ा खबरें

    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान

    बॉलीवुड समाचार

    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान शाहरुख खान
    NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट शाहरुख खान
    लव रंजन की अगली फिल्म में सनी सिंह, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की एंट्री मनोरंजन
    आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं? ड्रग रैकेट

    कपिल शर्मा

    कपिल शर्मा समेत मनोरंजन जगत के ये सितारे इस साल बने माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार दिल्ली
    हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा, ईशा देओल की बॉलीवुड में एंट्री के खिलाफ थे धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बीच फिल्मी हस्तियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया करोड़ों रुपये का दान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    यूट्यूबर भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा' का ट्रेलर रिलीज यूट्यूब
    मिस वर्ल्ड अमेरिका का ताज पहनने वाली पहली भारतीय अमेरिकी बनीं श्री सैनी अमेरिका
    'अंधाधुन' में आंखों की रौशनी कम करने के लिए आयुष्मान ने पहने थे विशेष लेंस तब्बू
    पहली बार अंतरिक्ष में होगी किसी फिल्म की शूटिंग, अभिनेत्री और निर्देशक रवाना अमेरिका

    द कपिल शर्मा शो

    कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के पास हैं ये पाँच महँगी चीज़ें, जानें बॉलीवुड समाचार
    सिद्धू को महँगी पड़ी पुलवामा हमले के बाद बयानबाज़ी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुई छुट्टी CRPF
    सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने के लिए तैयार हैं संदीप आनंद कपिल शर्मा
    प्रियंका का खुलासा, अपनी शादी में निक ने किया था काम, उठाए थे सिलेंडर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025