'KGF 2' के बाद कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' का हिंदी संस्करण मचाएगा धमाल, 1,604 स्क्रीन पर रिलीज
क्या है खबर?
2022 में कन्नड़ फिल्म 'KGF 2' और 'कांतारा' के हिंदी संस्करण की जबरदस्त सफलता के बाद से कन्नड़ निर्माताओं में अपनी फिल्मों को हिंदी में रिलीज करने के होड़ लगी है।
किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' भी आज (17 मार्च) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसे हिंदी सहित कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।
फिल्ममेकर आनंद पंडित ने इस फिल्म के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू किया है।
कब्जा
निर्माताओं ने सस्ती की टिकट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश के मुताबिक, 'कब्जा' को हिंदी में 1,604 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने इसकी टिकट भी सस्ते दामों पर बेचने का फैसला किया है।
फिल्म 'कब्जा' उपेंद्र, श्रिया सरन और किच्चा अभिनीत माफिया की दुनिया के बारे में एक कहानी है।
'कब्जा' से अलग रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' केवल भारत में 535 स्क्रीन पर ही रिलीज हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
‘KABZAA’ *HINDI* RELEASE: ANAND PANDIT GOES ALL OUT… #AnandPandit has opted for an extensive release for the #Hindi version of #Kabzaa: 1,604 cinemas in #Hindi belt.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 17, 2023
After #KGF and #KGF2, #Kabzaa is yet another action-packed entertainer from the #Kannada industry. pic.twitter.com/pK049zwseV