Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
मनोरंजन

प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन

प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 17, 2022, 04:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
प्लास्टिक सर्जरी के बाद कन्नड़ अभिनेत्री का निधन

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है, जहां उन्हें सोमवार को भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो प्लास्टिक सर्जरी कराने के कारण इस अभिनेत्री का निधन हुआ। कहा जा रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से चेतना की दुखद मौत हो गई।

रिपोर्ट
अभिनेत्री ने कराई थी 'फैट फ्री' सर्जरी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद 21 वर्षीया चेतना का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी होने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था। उनके माता-पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है।

निधन
चेतना को सोमवार की शाम 6:45 बजे मृत घोषित किया गया

सोमवार को अभिनेत्री ने बेंगलुरु के राजाजीनगर में स्थित शेट्टीज कॉस्मेटिक सेंटर में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला किया। यह एक खास प्रकार की सर्जरी है, जो वजन घटाने के लिए की जाती है। काडे अस्पताल के डॉक्टर संदीप ने बसवेश्वर नगर थाने के इंस्पेक्टर को बताया कि चेतना को शाम 6:45 बजे मृत घोषित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शेट्टीज कॉस्मेटिक के डॉक्टरों को पता था कि चेतना का पहले ही निधन हो चुका है।

बयान
डॉक्टरों की गलती की वजह से गई बेटी की जान- चेतना के माता-पिता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं बताया था। वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई थीं। चेतना के परिवार वाले, दोस्त और सहकर्मी उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। उनके माता-पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की गलती की वजह से उनकी बेटी की जान गई है। जल्द चेतना के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

वजह
चेतना के चाचा राजप्पा ने बताई मौत की वजह

इंडिया टुडे से बातचीत में चेतना के चाचा राजप्पा ने डॉक्टरों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "वह मेरे छोटे भाई की बेटी थीं। किसी ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था, क्योंकि वह मोटी दिख रही थीं। इसके लिए वह शेट्टी अस्पताल गई थीं। अस्पताल में ICU की व्यवस्था नहीं है। ऑपरेशन के बाद चेतना के फेफड़ों में पानी जमा हो गया। फिर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें पहले से मृत घोषित किया गया।"

जानकारी
कौन थीं चेतना?

चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री थीं। उन्हें 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'हवायामी' में काम किया था। चेतना के निधन से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
सेलिब्रिटी की मौत
कन्नड़ सिनेमा
ताज़ा खबरें
कार के इन पार्ट्स का समय-समय पर बदला जाना है बेहद जरूरी
कार के इन पार्ट्स का समय-समय पर बदला जाना है बेहद जरूरी ऑटो
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट मनोरंजन
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम खेलकूद
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
दक्षिण भारतीय सिनेमा
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में मनोरंजन
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार
यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार मनोरंजन
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
और खबरें
सेलिब्रिटी की मौत
ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन
ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद मनोरंजन
पंचतत्व में विलीन हुए केके, अपनी आवाज से रहेंगे अमर
पंचतत्व में विलीन हुए केके, अपनी आवाज से रहेंगे अमर मनोरंजन
और खबरें
कन्नड़ सिनेमा
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी मनोरंजन
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें मनोरंजन
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022