LOADING...
बॉलीवुड ने किया इन सितारों का बहिष्कार, एक ने तो परेशान होकर शुरू किया अपना बिजनेस
बॉलीवुड की खेमेबाजी का शिकार हुए ये सितारे

बॉलीवुड ने किया इन सितारों का बहिष्कार, एक ने तो परेशान होकर शुरू किया अपना बिजनेस

Apr 16, 2025
10:25 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें बाहरी होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है और इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री से बैन तक कर दिया गया। हालांकि, इस सूची में एक कलाकार ऐसा भी है, जो स्टारकिड होने के बावजूद बॉलीवुड से बाहर हो गया। कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम इसमें शामिल हैं, जिनका बॉलीवुड ने बहिष्कार किया और उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं। आइए इन कलाकारों के बारे में जानें।

#1

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपने दम पर देशभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। कंगना साफ कहती हैं कि बॉलीवुड ने उनका बहिष्कार किया है। उन्हें फिल्में मिलनी बंद हुई, इसलिए उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, "बॉलीवुड एक बेहद निराशाजनक जगह है। यहां लोग प्रतिभा से जलते हैं। गुटबाजी करने वाले इधर प्रतिभाशाली लोगों के इस कदर पीछे पड़ जाते हैं कि उनका करियर तबाह कर देते हैं।"

#2

विवेक ओबेरॉय

दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। उन्हे बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जाने लगा था, लेकिन फिर एक गलती के कारण उनका करियर बर्बाद हो गया। दरअसल, 2004 के आसपास, विवेक, ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पूरे बॉलीवुड ने उनका बहिष्कार किया।

जानकारी

विवेक ने थक-हारकर शुरू किया अपना बिजनेस

विवेक कई बार सलमान पर निशाना साध चुके हैं। जब बॉलीवुड ने विवेक का बायकॉट किया और उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं तो अभिनेता ने हार नहीं मानी। विवेक ने बिजनेस में हाथ आजमाया और अपना खुद का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

#3

सुशांत सिंह राजपूत 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बॉलीवुड में होने वाली खेमेबाजी का शिकार हो चुके थे। जब सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था तो कंगना ने इंडस्ट्री के गुटबाजों को खूब लताड़ा था। उन्होंने कहा था कि सुशांत जैसे प्रतिभाशली और हाेनहार अभिनेता का बॉलीवुड ने बहिष्कार किया। करण जौहर से उनकी कामयाबी हजम नहीं हुई। कहा गया कि बाहरी होने के चलते कई बड़े निर्माताओं ने सुशांत का बहिष्कार किया, जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ गए।

#4 और #5

प्रियंका चोपड़ा और तनुश्री दत्ता

प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बॉलीवुड ने उन्हें बैन कर दिया था, इसलिए परेशान होकर उन्हें हॉलीवुड का रुख करना पड़ा था। प्रियंका के इस खुलासे के बाद कंगना ने साफ कहा था कि प्रियंका को बाॅलीवुड से बाहर कराने वाले निर्माता करण जौहर थे। उधर तनुश्री दता भी बॉलीवुड की गंदी राजनीति का शिकार हो चुकी हैं। जब उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया ताे बॉलीवुड ने उन्हें पूरी तरह से बैन कर दिया था।

जानकारी

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। एक ओर जहां बॉलीवुड सितारे राजनीतिक मुद्दों पर बात करने से बचते हैं, वहीं वो खुलकर अपनी राय रखती है। स्वरा के मुताबिक उनकी इसी मुखरता के चलते बॉलीवुड ने उन्हें बायकॉट कर दिया है।