NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में
    मनोरंजन

    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में

    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 20, 2023, 09:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में
    इस साल इन पांच हीरोइनों का बजेगा डंका

    इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पिछले साल विद्या बालन से लेकर आलिया भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियों का पर्दे पर बोलबाला रहा और इस साल यानी 2023 में भी अभिनेत्रियां एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली हैं। कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां इस फेहरिस्त में शुमार हैं। आइए जानते हैं किस अभिनेत्री की कौन सी फिल्म दर्शकों के बीच आने वाली है।

    कंगना रनौत

    कंगना ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'तेजस' का काम खत्म कर लिया है। उनकी यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इसमें वह पायलट की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा 'एमर्जेंसी' उनके खाते से जुड़ी है, जिसमें वह अभिनय तो करेंगी ही, साथ-साथ इसके निर्देशन की कमान भी संभालेंगी। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसके अलावा फिल्म 'सीता' में भी कंगना नजर आएंगी।

    भूमि पेडनेकर

    भूमि फिल्म 'भीड़' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन 'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके अनुभव सिन्हा ने किया है। भूमि की फिल्म 'भक्षक' भी चर्चा में है और वो इसलिए भी क्योंकि यह शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। वह फिल्म 'द लेडी किलर' में भी दिखेंगी। अफवाह' भी भूमि की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका सबसे पहले फिल्म 'पठान' लेकर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है, जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह 'फाइटर' में भी काम कर रही हैं, जिसमें उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी है। साइंस फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट K' में दीपिका के साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। वह फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी। दीपिका, रणबीर कपूर अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा भी हैं।

    कृति सैनन

    कृति को पिछली बार फिल्म 'भेड़िया' में देखा गया था। इस साल सबसे पहले उनकी फिल्म 'शहजादा' दर्शकों के बीच आने वाली है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी बनी है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। कृति फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'गणपत' भी उनके खाते से जुड़ी है। शाहिद कपूर अभिनीत एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी कृति मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    सारा अली खान

    सारा निर्देशक जगन शक्ति के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं। लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म भी उनके पास है। इसके जरिए पहली बार उनकी जोड़ी अभिनेता विक्की कौशल के साथ बनने वाली है। फिल्म 'गैसलाइट' भी सारा की आगामी चर्चित फिल्म है, जिसमें उन्हें अभिनेता विक्रांत मैसी का साथ मिला है। सारा इस साल फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' में भी दिखेंगी, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। इसमें सारा एक देशभक्त की भूमिका में हैं।

    इन फिल्मों का भी इंतजार

    जान्हवी कपूर की दो फिल्में इस साल आएंगी। एक 'बवाल' और दूसरी 'मिस्टर एंड मिसेज माही', वहीं कैटरीना कैफ 'टाइगर 3' और 'मैरी क्रिसमस' लेकर आ रही हैं। आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तो कियारा आडवाणी 'सत्यप्रेम की कथा' ला रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत
    सारा अली खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो ऑस्कर पुरस्कार
    'छपाक' की असफलता पर 3 साल बाद विक्रांत मैसी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  विक्रांत मैसी
    'प्रोजेक्ट K' की रिलीज हो सकती है स्थगित, शूटिंग के दौरान घायल हुए थे अमिताभ  प्रभास
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी करीना कपूर
    उर्वशी रौतेला की सोनाली कुलकर्णी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया, बोलीं- ये मुझ पर लागू नहीं उर्वशी रौतेला
    कार्तिक आर्यन ने किया अपने नए प्रोजेक्ट 'प्रोटीन पुलिस' का ऐलान, साझा की तस्वीर कार्तिक आर्यन
    अनुभव सिन्हा की 'भीड़' 13 कट के बाद हुई रिलीज, वायरल हुआ सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट अनुभव सिन्हा

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने किया खुलासा, एक हफ्ते बाद प्रदीप सरकार से मिलने वाली थीं बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानिए कुल संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें जन्मदिन विशेष

    सारा अली खान

    सारा अली खान कपड़ों के चलते सुनती थीं ताने, बोलीं- अब वो ही ट्रेंड बन गया बॉलीवुड समाचार
    'गैसलाइट': केवल 36 दिन में पूरी हुई थी फिल्म की शूटिंग, निर्देशन ने किया खुलासा  विक्रांत मैसी
    फिल्म 'गैसलाइट' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री लेकर आई सारा-विक्रांत और चित्रांगदा की तिकड़ी  विक्रांत मैसी
    सारा अली खान की 'गैसलाइट' का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब और कहां देखें फिल्म विक्रांत मैसी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023