LOADING...
कंगना ने 'रॉकी और रानी...' को लेकर साधा करण पर निशाना, बोलीं- अब रिटायर हो जाओ
कंगना रनौत ने की साधा करण जौहर पर निशाना

कंगना ने 'रॉकी और रानी...' को लेकर साधा करण पर निशाना, बोलीं- अब रिटायर हो जाओ

लेखन मेघा
Jul 29, 2023
02:32 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने करण जौहर को बीते दिन रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए आड़े हाथ लिया है। कंगना ने करण पर इस फिल्म को बनाने के लिए निशाना साधते हुए रिटायर हो जाने और पैसे बर्बाद न करने की बात कही है। यही नहीं अभिनेत्री ने रणवीर सिंह के पहनावे को लेकर भी बात की है।

बयान

250 करोड़ में डेली सोप बना दिया- कंगना

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनाने के लिए करण पर कटाक्ष किया है। अभिनेत्री का कहना है कि करण वही पुरानी सास-बहू की कहानी लेकर आए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'भारतीय जनता परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी 3 घंटे की फिल्म देख रही है और नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना है, लेकिन उन्हें डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों है?'

बयान

करण को आनी चाहिए शर्म- अभिनेत्री

इसके आगे कंगना ने करण को फिल्में न बनाकर अब रिटायर हो जाने की सलाह दे दी। उन्होंने लिखा, 'करण को नौवीं बार एक ही जैसी फिल्म बनाने के लिए शर्म आनी चाहिए। वह खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहते हैं और इसे लगातार पीछे लेकर जा रहे हैं।' कंगना ने लिखा, 'पैसे बर्बाद मत करो, यह इंडस्ट्री के लिए आसान समय नहीं है। अब रिटायर हो जाओ और युवा फिल्म निर्माताओं को नई और क्रांतिकारी फिल्में बनाने दें।'

Advertisement

बयान

रणवीर सिंह के कपड़ों के बारे में कही यह बात

कंगना ने रणवीर सिंह के लिए लिखा, 'रणवीर को करण और उनके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होना बंद कर देना चाहिए। उन्हें सामान्य लोगों की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्मेंद्र जी या विनोज खन्ना जी अपने दिनों में पहनते थे।' उन्होंने लिखा, 'भारतीय लोग खुद को हीरो कहने वाले कार्टून जैसे व्यक्ति को पहचान नहीं पाते। साउथ के हीरो को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं और खुद को सभ्य तरीक से दिखाते हैं।'

Advertisement

बयान

नेपो गैंग कहकर भी साधा निशाना

कंगना ने शुक्रवार को भी बिना नाम लिए करण पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, 'मेरे बारे में सुबह से एक भी बेबुनियाद खबर नहीं आई। मेरे फर्जी बयान भी मीडिया को मेल नहीं किए गए। मेरे प्रोजेक्ट्स और पुरानी फिल्म के सीन के बारे में अफवाहें फैलाकर मुझे परेशान नहीं किया जा रहा। इतना सन्नाटा क्यों है? कहीं लंका में आग तो नहीं लग गई? कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां व्यस्त है?'

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों का हिस्सा हैं कंगना

कंगना अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'तेजस' में दिखाई देने वाली हैं, जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद वह 'इमरजेंसी' लेकर आएंगी, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन की कमान भी संभाली है। 24 नवंबर को रिलीज हो रही 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े सहित कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा वह नोटी बिनोदिनी की बायोपिक और 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement