AI के अश्लील कंटेंट से कंगना रनौत परेशान, दिल्ली हाई कोर्ट से मांगा इंसाफ
मनोरंजन
कंगना रनौत दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने ऑनलाइन फैल रही AI-जनरेटेड और अश्लील सामग्री को हटाने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में समन जारी कर दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई अंतरिम आदेश भी आ सकता है।
कंगना खास तौर पर यौन और पोर्नोग्राफिक ग्राफिक कंटेंट, फर्जी खबरों और ऐसे AI-जनरेटेड कंटेंट से परेशान हैं, जिनमें उनके नाम से गलत बयान प्रचारित किए जा रहे हैं।
दूसरे सेलेब्रिटी भी कर रहे कोर्ट का रुख
कंगना इस मामले में अकेली नहीं हैं। विजय देवरकोंडा, ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान जैसे कई दूसरे सितारों ने भी अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स के गलत इस्तेमाल के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
ये मामले साफ दिखाते हैं कि AI के इस दौर में मशहूर हस्तियों के लिए डिजिटल शोषण कितनी बड़ी समस्या बनता जा रहा है।