LOADING...
पुणे हत्याकांड पर कंगना रनौत की दो टूक- बच्चों की करतूतों के लिए परिवार दोषी नहीं
पुणे मर्डर केस पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

पुणे हत्याकांड पर कंगना रनौत की दो टूक- बच्चों की करतूतों के लिए परिवार दोषी नहीं

Jun 26, 2026
07:22 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में हुई एक खौफनाक वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है, जहां केतन अग्रवाल नाम के एक शख्स की सरेआम हत्या कर दी गई। इस हैरान कर देने वाले हत्या के मामले पर अब अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का बड़ा बयान सामने आया है। कंगना ने इस घटना पर गहरा दुख और भारी गुस्सा जाहिर करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

विचार

सिर्फ परिवार देखकर बच्चों के संस्कारों का अंदाजा लगाना नामुमकिन

इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने विचार साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'आजकल सिर्फ परिवारों, घरों या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों के बारे में कभी भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। इससे कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें कौन गाइड कर रहा है, वे किसके साथ समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया, AI या असल जिंदगी में उन पर किन चीजों का असर पड़ रहा है।'

ठीकरा

बच्चों की हरकतों के लिए माता-पिता को दोष देना गलत

कंगना ने कहा कि आज के दौर में लोग सोशल मीडिया और असल जिंदगी में अलग-अलग छवि बनाकर जीते हैं। उनके मुताबिक, किसी बच्चे के व्यवहार के लिए उसके माता-पिता को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने लिखा कि आज लोगों की पहचान इस बात से तय होती है कि वे कैसे दिखते हैं, ना कि वे वास्तव में क्या महसूस करते हैं या कैसे इंसान हैं, इसलिए परिवार को बच्चों के हर कदम के लिए दोषी नहीं ठहराना चाहिए।

Advertisement

नाराजगी

हिना खान ने भी उठाई थी आवाज

पुणे के इस मामले पर अभिनेत्री हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अपना गहरा गुस्सा और दुख जाहिर किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं... ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जान लेना हो गया है। तुम सिर्फ एक सच बोलकर उसे जिंदा छोड़ सकती थी।'

Advertisement

मामला

जानिए क्या है ये पूरा मामला

कंगना की ये टिप्पणी 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की मौत की जांच के बीच आई है, जिसके मामले ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया है। केतन की मौत 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले में लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआत में इस घटना को ट्रैकिंग के दौरान दुर्घटनावश गिरना बताया गया था। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद वो असल में एक सोची-समझी हत्या निकली।

Advertisement