LOADING...
कंगना रनौत ने गुपचुप शादी पर तोड़ी चुप्पी, पूछा- इसमें इतनी बड़ी क्या बात है?
कंगना रनौत ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

कंगना रनौत ने गुपचुप शादी पर तोड़ी चुप्पी, पूछा- इसमें इतनी बड़ी क्या बात है?

May 22, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके गुपचुप शादी करने की अफवाहें तेजी से उड़ीं। चर्चाओं को हवा तब मिली, जब कंगना को नई-नवेली दुल्हन के रूप में मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने हुए देखा गया। फैंस मान बैठे थे कि उन्होंने बिना किसी को बताए सात फेरे ले लिए हैं। अब इन तमाम अटकलों पर खुद कंगना ने चुप्पी तोड़ी है।

पोस्ट

कंगना ने बताया अपने लुक के पीछे का सच

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट पर हिंदी में लिखा था, 'क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है? अभिनेत्री को मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों के साथ देखा गया।' इसे पोस्ट करते हुए कंगना ने साफ किया कि ये उनकी एक फिल्म का लुक था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बारे में लगातार कई फोन आ रहे थे और उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इसमें इतनी बड़ी क्या बात है।

दो टूक

शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी क्या बात- कंगना

कंगना ने ये भी बताया कि वो गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, 'मैं हर एक दिन शहर में और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने कैरेक्टर मेकअप (फिल्म के गेटअप) में मेरी ये तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन एक शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी क्या बात है? कलाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी।'

Advertisement

वायरल वीडियो

कंगना का वीडियो वायरल होते ही उड़ने लगी थीं शादी की अफवाहें

बता दें कि हाल ही में ऑनलाइन कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें कंगना गुलाबी रंग के सलवार सूट, हरी चूड़ियों और मंगलसूत्र में सजी हुई सबका ध्यान खींच रही थीं। उन्हें सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए एक इमारत से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया था। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, कई लोग हैरान होकर कयास लगाने लगे कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।

Advertisement

आगामी फिल्में

कंगना की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो कंगना जल्द ही 'सर्कल' नाम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अभिनेता आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। ये एक साइको थ्रिलर फिल्म है, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद एक बार फिर कंगना और माधवन को साथ देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। इसके अलावा कंगना अपनी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल 'क्वीन 2' भी ला रही हैं।

Advertisement