LOADING...
कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल को मिला नाम, अब विदेश नहीं; भारत घूमेगी रानी
'क्वीन' का सीक्वल लेकर आ रहीं कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल को मिला नाम, अब विदेश नहीं; भारत घूमेगी रानी

Apr 04, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

साल 2014 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, बल्कि एक नई तरह की सिनेमाई शैली को भी जन्म दिया था। अब दर्शकों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल आखिरकार पटरी पर लौट आया है। फिल्म के नाम से लेकर कहानी और शूटिंग से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके बाद कंगना के प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है।

नाम

क्या होगा फिल्म का नया नाम?

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, "फिल्म के शीर्षक के लिए निर्माताओं के पास कई विकल्प थे, लेकिन जो नाम उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया है, वो है 'क्वीन फॉरएवर'। अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म का यही नाम होगा। निर्माताओं का मानना है कि 'क्वीन फॉरएवर' फिल्म के विषय के लिए एकदम सटीक टाइटल है। वे बहुत जल्द इसे फाइनल करने और फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले आधिकारिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।"

कहानी

'क्वीन' का नया सफर: अब भारत के शहरों में दिखेगा रानी का जलवा

सूत्र के मुताबिक, 'क्वीन फॉरएवर' का निर्माण ट्रिगर हैप्पी एंटरटेनमेंट के अमित चंद्रा करेंगे। उनका बैनर, 'ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज', इससे पहले एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को प्रोड्यूस कर चुका है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्वीन' के सीक्वल में कंगना का किरदार 'रानी' इस बार विदेश नहीं जाएगा। इसके बजाय, वो भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा करेगी और एक बार फिर आत्म-खोज की अपनी नई कहानी शुरू करेगी।

Advertisement

सफर

....जब 'रानी' ने अकेले ही तय किया अपना सफर

'क्वीन' में कंगना के अलावा राजकुमार राव और लीजा हेडन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे फैंटम फिल्म्स के विक्रमादित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप ने वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की थी, जो शादी के ठीक पहले मंगेतर द्वारा रिश्ता तोड़े जाने से टूट जाती है। इसके बावजूद वो अकेले ही अपने हनीमून पर जाने का फैसला करती है और ये यात्रा उसके जीवन को पूरी तरह बदल देती है।

Advertisement

कामयाबी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कंगना बन गईं बॉलीवुड की 'क्वीन'

क्वीन' एक क्रांतिकारी फिल्म के रूप में सामने आई। दर्शकों ने इसके विषय, प्रगतिशील थीम, निर्देशन, अमित त्रिवेदी के संगीत और विशेष रूप से कंगना के अभिनय को बेहद पसंद किया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। फिल्म के बाद कंगना बॉलीवुड की क्वीन बन गई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन लोगों की तारीफ के दम पर इसने 61 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की।

Advertisement