कंगना रनौत NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर फिर भड़कीं, शेयर किया प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित नया सेल्फी वीडियो
क्या है खबर?
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी-स्टाइल वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो से प्रेरित हुई हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी विवादित टिप्पणियों का बचाव किया। कंगना ने दोहराया कि वो प्रदर्शनों के दौरान अनुचित व्यवहार का विरोध कर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।
वीडियो
NEET विवाद पर जताया ऐतराज
वीडियो में कंगना ने कहा कि वो NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान अश्लील व्यवहार के खिलाफ बोल रही थीं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के आचरण को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए।
कंगना ने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेते हुए एक सेल्फी वीडियो पोस्ट कर रही हूं। मेरे विचारों के बारे में आपके क्या विचार हैं, मुझे जरूर बताएं ... साथ ही गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।'
आरोप
कंगना ने मीडिया पर लगाया एकतरफा रिपोर्टिंग का आरोप
अभिनेत्री ने मीडिया पर ये आरोप भी लगाया कि वो उनके बयानों से जुड़े विवादों को ही तूल दे रहा है, जबकि छात्रों और सफल युवाओं की उनकी सराहना को नज़रअंदाज कर रहा है।
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप्स की तारीफ की थी और NEET की तैयारी करने वाले युवाओं को बधाई भी दी थी। कंगना ने आगे कहा कि उनकी अपनी टीम और परिवार के सदस्यों सहित उनके आसपास के कई युवा बेहद मेहनती और जिम्मेदार हैं।
दो टूक
"अनुशासन और मर्यादा कोई विकल्प नहीं"
वीडियो में कंगना ने उन टिप्पणीकारों की आलोचना का भी जवाब दिया, जिन्होंने सवाल उठाया था कि मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का बोझ सिर्फ महिलाओं पर ही क्यों होना चाहिए। इस तर्क को खारिज करते हुए कंगना ने कहा कि अनुशासन और सामाजिक सीमाओं का सम्मान करना कोई विकल्प नहीं, बल्कि समाज में रहने के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने आगे तर्क दिया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से दूसरों के अधिकारों और भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Unapologetic MP Kangana Ranaut @KanganaTeam Gives Stinging reply to her Haters and Media persons who have ganged up against her & Gives AUTHENTIC & GENUINE Advice to GenZ Kids who are being misled by Feminazis 👏👏 pic.twitter.com/cn46ynnCwD
— Rosy (@rose_k01) July 29, 2026
रवैया
संवैधानिक दायरे में रहे व्यवहार- कंगना
कंगना के अनुसार, सार्वजनिक आचरण को संवैधानिक और सामाजिक दायरे में रहना चाहिए, ताकि दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने तथाकथित नारीवादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे युवाओं को ज़िम्मेदारी और तरक्की के बजाय पिछड़े व्यवहार की ओर ले जा रही हैं। गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने लोगों से जानवरों जैसी प्रवृत्तियों को छोड़कर गुरुओं की सीख अपनाने और आत्म-सुधार करने की अपील की, साथ ही सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
विवाद
कंगना और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग
कंगना की ये टिप्पणी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के साथ चल रही ऑनलाइन जुबानी जंग के बीच आई है।
सौरव ने कंगना पर तंज कसते हुए दावा किया था कि उनकी खुद की पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इस पर पलटवार र कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए उनके छात्र होने की साख पर सवाल उठाए, उन्हें 'बेकार और बेरोजगार' कहा और राजनीति में आने से पहले की अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया।