LOADING...
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' दिल्ली में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान
'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री किया गया

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' दिल्ली में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

Jun 10, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। 12 जून को रिलीज हो रही फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में हुई भयावह घटना पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री एक नर्स का किरदार में नजर आएंगी। रिलीज से पहले दिल्ली में फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंची। उन्होंने स्क्रीनिंग के दौरान ऐलान किया कि 'भारत भाग्य विधाता' दिल्ली में टैक्स फ्री होगी।

सराहना

मुख्यमंत्री रेखा ने 'भारत भाग्य विधाता' को बेहतरीन फिल्म बताया

विशेष स्क्रीनिंग में कंगना के साथ फिल्म जगत के अन्य सदस्य, राजनीतिक नेता और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा ने ऐलान किया कि फिल्म को दिल्ली में कर-मुक्त किया जाएगा। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "'भारत भाग्य विधाता' एक बेहतरीन फिल्म है और इसका विषय बेहद प्रासंगिक है। फिल्म यह संदेश देती है कि समर्पण, सेवा और देशभक्ति केवल वर्दीधारियों तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे देश के सभी नागरिकों के भीतर मौजूद है।"

बधाई

कंगना रनौत की तारीफ करते हुए फिल्म के लिए बधाई दी

उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए कहा, "कंगना रनौत संसद में एक सशक्त आवाज हैं, जो सिनेमा और भारत के लोगों की भलाई के लिए लगातार संघर्ष करती रहती हैं। वह न सिर्फ संसद में, बल्कि पर्दे पर भी अपनी राय रखती हैं। मैं उन्हें दिल से बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने ऐसी कहानियां और विषय चुने हैं, जिससे कलाकार और उनकी भावनाएं दोनों निखरती हैं।" बता दें, 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर

Advertisement