Loading...
कंगना रनौत 'जेन Z' प्रदर्शन की रील्स पर भड़कीं, बोलीं- इन्हें कौन पाल-पोस रहा?
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

कंगना रनौत 'जेन Z' प्रदर्शन की रील्स पर भड़कीं, बोलीं- इन्हें कौन पाल-पोस रहा?

Jul 27, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

NEET पेपर लीक के विरोध में हो रहे 'जेन Z' प्रदर्शन से जुड़ी रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कंगना रनौत ने इन वीडियो को 'घिनौना' बताते हुए कहा कि इन्हें देखने के बाद उन्हें "उपचार और डिजिटल डिटॉक्स" की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैंने जिंदगी में कहीं भी इतनी कुरूपता एक जगह पर नहीं देखी, लेकिन जेनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के ये वीडियो देखकर घिन आती है।'

नाराजगी

कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा पर उठाए सवाल

उन्होंने लिखा, 'जेन Z के विरोध प्रदर्शन में जिस तरह से वे बोलते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मैंने जिंदगी में कभी इतना घिनौना और इतना भद्दा एक साथ नहीं देखा, छी! इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल-पोस रहा है? भारत विविधतापूर्ण सुंदरता वाले लोगों का देश है, जो शालीनता से परिपूर्ण और सांस्कृतिक परिष्कार में डूबे हुए हैं। आप खुद को तिलचट्टे कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते/व्यवहार करते हैंं।'

तंज

"इन वीडियो ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया"

कंगना ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने दुनिया को अपनी 'गंदगी, कचरा और कुरूपता' से भर दिया है। उन्होंने लिखा, 'इन वीडियो से मुझे गहरा सदमा लगा है, मुझे उपचार और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।'

इससे पहले, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी लोकतंत्र की जीत और प्रदर्शनकारियों की आवाज सरकार द्वारा सुने जाने की तारीफ की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल की गई कठोर भाषा और अपशब्दों पर निराशा जताई थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अनुपम खेर का वीडियो

ADVERTISEMENT