मुख्यमंत्री योगी की मां के निधन की खबर सुन कंगना रनौत हुईं भावुक, बोलीं- दुखद खबर
क्या है खबर?
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया है। सावित्री देवी का 20 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।
श्रद्धांजली
कंगना ने दी मुख्यमंत्री योगी की मां को श्रद्धांजली
कंगना ने मुख्यमंत्री योगी और उनकी मां की तस्वीर साझा की और उन्हें श्रद्धांजली देते हुए लिखा, "सबसे ज्यादा दुखदायी खबर, मेरे भाई योगी जी की माता जी का 91 साल की उमर में उत्तराखंड में देहांत हुआ, ओम शांति।"
मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री का अंतिम संस्कार 21 नवंबर को होने की उम्मीद है और संभावना है कि मुख्यमंत्री भी इस अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
जानकारी
मुख्यमंत्री योगी को कार्यक्रम के दौरान मिली थी मां के निधन की जानकारी
बता दें उत्तर प्रदेश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री योगी को अपनी मां के निधन की खबर मिली।
मुख्यमंत्री को गोंडा जाकर राम कथा में शामिल होना था और शाम को लखनऊ में भाजपा महिला विंग द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करना था।
हालांकि, इस दुखद खबर के बाद दोनों कार्यक्रम ही रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में कोरोना के समय निधन हुआ था।