जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'?
कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में आने के बाद, इसे Zee5 पर भी देखा जा सकेगा।
संभावना है कि यह फिल्म रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के अंदर Zee5 पर उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक इसके स्ट्रीम होने की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना निभाएंगी यह भूमिका
मनोज टापड़िया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 26 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल में 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले बहादुर स्टाफ को श्रद्धांजलि देती है।
कंगना फिल्म में एक नर्स का किरदार निभा रही हैं। उनका मानना है कि फिल्म देखने के बाद लोग डॉक्टरों और नर्सों की मेहनत को थोड़ा और समझेंगे।
कंगना कहती हैं, 'नर्सों का काम बहुत बड़ा होता है, मरीजों की देखभाल से लेकर पूरे अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने तक। अगर इस फिल्म की वजह से हमारा नजरिया थोड़ा भी बदल जाए, तो यह बहुत मायने रखेगा।'